facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार₹34 हजार करोड़ की योजना, खर्च हुए सिर्फ ₹19 हजार करोड़- कहां अटक गई PLI?Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचलStock Market Update: आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी सपाट; इन्फोसिस 8% टूटादीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइए

Bharti Airtel की 4G और 5G स्पीड बनेगी सुपरफास्ट, Ericsson के साथ बड़ा करार, कल स्टॉक पर रखें नजर

Ericsson एयरटेल के लिए सेंट्रलाइज्ड RAN और ओपन RAN-रेडी सॉल्यूशन्स तैनात करेगा, जिससे नेटवर्क की कवरेज और क्षमता में सुधार होगा।

Last Updated- December 04, 2024 | 4:56 PM IST
Airtel Recharge Plan

भारती एयरटेल ने एरिक्सन के साथ 4G और 5G नेटवर्क के विस्तार के लिए एक मल्टी-ईयर और मल्टी-बिलियन डॉलर डील की है। इस डील के तहत, एरिक्सन एयरटेल के लिए सेंट्रलाइज्ड RAN और ओपन RAN-रेडी सॉल्यूशन्स तैनात करेगा, जिससे नेटवर्क की कवरेज और क्षमता में सुधार होगा।

इसके साथ ही, एरिक्सन मौजूदा 4G रेडियो का सॉफ्टवेयर अपग्रेड करेगा, जिससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

एयरटेल के सीटीओ रणदीप सेखों ने कहा, “एरिक्सन के साथ यह पार्टनरशिप हमारे नेटवर्क को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम है। यह हमें अपने ग्राहकों को बेहतर स्पीड, कवरेज और भरोसेमंद नेटवर्क अनुभव देने में मदद करेगी।”

एरिक्सन के रीजनल हेड आंद्रेस विसेंटे ने कहा, “यह डील हमारी और एयरटेल की साझा सोच को दिखाता है। हम भारत में 4G और 5G नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए एयरटेल के साथ मिलकर काम करेंगे।”

एरिक्सन फिलहाल 70 से ज्यादा देशों में 170 लाइव 5G नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है। यह पिछले 25 सालों से भारती एयरटेल का भरोसेमंद पार्टनर है और हर पीढ़ी की मोबाइल तकनीक में सहयोग कर रहा है। यह डील भारत में डिजिटल सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। बुधवार को Bharti Airtel के शेयर 36.90 अंक टूटकर 1583.65 रुपये पर बंद हुए।

First Published - December 4, 2024 | 4:46 PM IST

संबंधित पोस्ट