facebookmetapixel
Advertisement
Manipal Health IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला ₹9,275 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP समेत अन्य डीटेल्सMid Cap Stocks: अभी भी कमाई का मौका या दिखेगी उठापटक, निवेशकों के लिए क्या है बड़ी सलाह?HUL में अभी खरीदारी का मौका? ब्रोकरेज को दिख रहा 35% तक का अपसाइडपश्चिम एशिया में सुस्ती का L&T ने निकाला यूरोप वाला तोड़, दो ब्रोकरेज ने दिए ₹4,550 तक के टारगेटGold, Silver Price Today: फेड मीटिंग से पहले बाजार में मिक्स ट्रेंड; सोना ₹243 टूटा, चांदी ₹815 उछलीManipal Health IPO: तेज ग्रोथ, भारी कर्ज और गिरता मुनाफा… निवेशक क्या करें?US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरStock Market Update: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! Sensex 800 अंक उछला, IT और मिडकैप शेयरों ने भरी उड़ानRupee: लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ रुपया, चौथे दिन भी तेजी बरकरारStocks To Watch Today: RVNL, ONGC, LIC, NTPC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन

BharatPe ने निपटा लिया अशनीर ग्रोवर संग विवाद

Advertisement

इस निपटान से सह-संस्थापक और कंपनी के बीच वर्षों से चला आ रहा विवाद निपट गया है।

Last Updated- September 30, 2024 | 10:45 PM IST
Ashneer Grover

फिनटेक फर्म भारतपे ने अपने पूर्व सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर के साथ विवाद का समाधान कर लिया है। इससे कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने ग्रोवर के करीबी रिश्तेदार को कंपनी के फंड में गबन से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया था।

इस निपटान से सह-संस्थापक और कंपनी के बीच वर्षों से चला आ रहा विवाद निपट गया है। समझौते के मुताबिक ग्रोवर अब भारतपे के साथ किसी भी रूप से नहीं जुड़े रहेंगे और न ही वे कंपनी की शेयरधारिता का हिस्सा होंगे। भारतपे ने एक बयान में कहा कि ग्रोवर के कुछ निश्चित शेयर कंपनी के लाभ के लिए रेजिलिएंट ग्रोथ ट्रस्ट को हस्तांतरित किए जाएंगे और उनके बाकी शेयर का प्रबंधन उनका फैमिली ट्रस्ट करेगा। दोनों पक्षकारों ने मामले को आगे न बढ़ाने का फैसला किया है।

इसके बाद ग्रोवर भविष्य में गुरुग्राम की कंपनी के शेयरधारकों की सूची का हिस्सा नहीं होंगे। ग्रोवर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मैंने भारतपे के साथ विवाद सुलझा लिया है। मैं प्रबंधन और बोर्ड में अपना भरोसा जताता हूं जो भारतपे को आगे ले जाने के लिए सही दिशा में काम कर रहे हैं।

भारतपे और ग्रोवर विगत में लंबे समय से कानूनी विवाद में उलझे रहे हैं। जनवरी 2023 में भारतपे के सह-संस्थापक कोलाडिया ने आरोप लगाया था कि उसने 88 लाख रुपये के भारतपे के 1,611 शेयरों का हस्तांतरण ग्रोवर को किया था लेकिन इसका भुगतान उन्हें नहीं मिला।

बाद में यह मामला अदालत गया। साल 2022 में रकम के गबन से संबंधित भारतपे की शिकायत के बाद आर्थिक अपराध शाखा ने ग्रोवर, उनकी पत्नी माधुरी जैन और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ 2023 में एफआईआर दर्ज की। 81 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी फर्जी एचआर कंसल्टेंट को अवैध भुगतान, वेंडरों को बढ़ा चढ़ाकर और अनुचित भुगतान, इनपुट टैक्स क्रेडिट में फर्जी लेनदेन और जीएसटी अधिकारियों को जुर्माने का भुगतान, ट्रैवल एजेंसियों को गैर-कानूनी भुगतान आदि से संबंधित हैं।

Advertisement
First Published - September 30, 2024 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement