facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत

Bengal Global Business Summit 2025: रिलायंस, ITC करेंगी राज्य में बड़ा निवेश

Advertisement

इस सम्मेलन के जरिये राज्य सरकार विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने और राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय है।

Last Updated- February 05, 2025 | 10:06 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और जेएसडब्ल्यू ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर निवेश का ऐलान किया जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने औद्योगिक वृद्धि और कारोबार का अनुकूल माहौल पैदा करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता जताई। ये सभी घोषणाएं ‘बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन’ (बीजीबीएस) 2025 में की गईं। 

इस सम्मेलन के जरिये राज्य सरकार विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने और राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी कंपनी इस दशक के अंत तक राज्य में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। अंबानी ने कहा, ‘एक दशक से भी कम समय में बंगाल में हमारा निवेश 20 गुना बढ़ा है और हमने 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। हम इस दशक के अंत तक इस निवेश को दोगुना कर देंगे। हमारा निवेश डिजिटल सेवाओं, हरित ऊर्जा और खुदरा सहित कई क्षेत्रों से जुड़ा होगा।’ 

शिखर सम्मेलन में कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं भी हुईं। इनमें कोलकाता के न्यू टाउन क्षेत्र में आर्टिफिशल इंटेजिजेंस (एआई) के लिए आईटीसी के एक वैश्विक उत्कृष्टता केंद्र का अनावरण भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन किया। आईटीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव पुरी ने आतिथ्य क्षेत्र में निवेश के लिए बंगाल की संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कंपनी राज्य में अपनी मौजूदगी का विस्तार करना जारी रखेगी। 

जेएसडब्ल्यू समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने भी बंगाल के सालबोनी में 1,600 मेगावॉट की बिजली परियोजना विकसित करने के लिए 16,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कंपनी भविष्य में इसी पैमाने के अतिरिक्त निवेश के साथ अपनी क्षमता दोगुनी करने की योजना बना रही है। सम्मेलन में आए निवेशकों एवं उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बंगाल में कारोबार सुगमता के लिए एक नई राज्य-स्तरीय तालमेल समिति के गठन की घोषणा की। बनर्जी ने कहा, ‘यह समिति बंगाल में कारोबार करने से संबंधित सभी तरह की मंजूरियां एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगी।’ उन्होंने 

देवचा-पचामी कोयला खदान परियोजना का बुनियादी ढांचा तैयार होने और कोयला खनन जल्द शुरू होने की जानकारी देते हुए कहा, कि जमीन मालिकों के परिजनों को नौकरी दी जाएगी।

Advertisement
First Published - February 5, 2025 | 10:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement