facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

Axis AMC ने बी गोपकुमार को CEO, आशिष गुप्ता को CIO बनाया

Advertisement
Last Updated- March 09, 2023 | 9:22 PM IST

ऐक्सिस ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी ने बी गोपकुमार को प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त किया है।

गोपकुमार को चंद्रेश निगम की जगह नियुक्त किया गया है, जो फंड हाउस के साथ करीब 14 साल काम करने के बाद कंपनी छोड़ रहे हैं। फंड हाउस ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

ऐक्सिस सिक्योरिटीज के मौजूदा एमडी व सीईओ गोपकुमार 1 मई, 2023 से ऐक्सिस एएमसी में कार्यभार संभालेंगे।

गोपकुमार ऐक्सिस सिक्योरिटीज के साथ एमडी व सीईओ के तौर पर अक्टूबर 2019 में जुड़े थे। निगम भी साल 2009 से एएमसी के साथ पहले इक्विटी प्रमुख और फिर एमडी व सीईओ के तौर पर काम कर चुके हैं।

इसके अलावा कंपनी ने क्रेडिट सुइस के पूर्व अधिकारी आशिष गुप्ता को मुख्य निवेश अधिकारी नियुक्त किया है।

गुप्ता की नियुक्ति से पहले ऐक्सिस एमएफ में सीआईओ नहीं था। निवेश टीम की अगुआई जिनेश गोपानी (इक्विटी प्रमुख) और आर शिवकुमार (फिक्स्ड इनकम प्रमुख) कर रहे थे।

गुप्ता क्रेडिट सुइस के साथ 14 साल काम करने के बाद नवंबर 2022 में बाहर निकले। उन्हें हाउस ऑफ डेट संबंधी उनकी रिपोर्ट के लिए जाना जाता है, जिसने पहली बार बताया कि भारतीय बैंकिंग उद्योग में गैर-निष्पादित आस्तियां कितनी हैं।

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 9:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement