facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी के संकेत, GIFT Nifty 172 अंक उछलाLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्री

एटीसी को टावर कारोबार में हिस्सा बढ़ाने की मंजूरी

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:52 PM IST

सरकार ने दूरसंचार कंपनियों के लिए टावर जैसे बुनियादी ढांचा समाधान एवं मरम्मत एवं परिचालन सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी एटीसी टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर की 12 प्रतिशत हिस्सेदारी अधिग्रहण करने के लिए एटीसी एशिया पैसिफिक लिमिटेड के 2,480 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दी।
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में इस विषय पर निर्णय किया गया। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सरकार के निर्णयों की मीडिया को जानकारी दी। सरकार की इस मंजूरी के बाद एटीसी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर (एटीसी इंडिया) में एटीसी एशिया पैसिफिक का कुल शेयर पूंजी निवेश 5,417.2 करोड़ रुपये हो जाएगा। जावडेकर ने कहा कि यह निवेश देश के दूरसंचार और इसके अवसंरचना क्षेत्र में निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दिखाता है। उन्होंने कहा, ‘एटीसी टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर में 12 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एटीसी एशिया पैसिफिक लिमिटेड के 2,480 करोड़ रुपये के एफडीआई प्रस्ताव को समिति ने बुधवार को मंजूर किया।’
जावडेकर ने कहा कि एफडीआई का यह प्रस्ताव दिखाता है कि दुनिया भारत को एक तेजी से बढ़ते बाजार और मजबूत वृद्धि वाले क्षेत्र के तौर पर देखती है। एटीसी टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर देश में दूरसंचार सेवाप्रदाताओं को दूरसंचार से जुड़ी बुनियादी सेवाएं उपलब्ध कराती है। कंपनी के पास अभी तक 86.36 प्रतिशत एफडीआई है और इस अनुमति के बाद यह हिस्सेदारी बढ़कर 98.68 प्रतिशत हो जाएगी। आधिकारिक बयान के मुताबिक देश में विदेशी निवेश आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने वाला होगा और नवोन्मेष को प्रोत्साहन देगा। दूरसंचार क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति है। इसमें 49 प्रतिशत निवेश स्वत: मंजूरी मार्ग से जबकि उससे अधिक निवेश के लिए सरकार की मंजूरी अनिवार्य है।       

Advertisement
First Published - November 25, 2020 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement