facebookmetapixel
Advertisement
UP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहींक्या 60 की उम्र के बाद भी जरूरी है लाइफ इंश्योरेंस? 90 साल की उम्र और 30 साल के खर्च का समझें गणितहोर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायर

संभावित विलय पर गिलियड से एस्ट्राजेनेका ने किया संपर्क

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 8:00 PM IST

एस्ट्राजेनेका पीएलसी ने संभावित विलय के लिए प्रतिस्पर्धी दवा कंपनी गिलियड साइंसेज इंक से संपर्क साधा है। एक न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
अगर दोनों के बीच कोई सौदा होता है तो दोनों कंपनियां कोरोनावायरस महामारी से संघर्ष की दवा उद्योग की कोशिश में अग्रणी भूमिका निभाएगी। एस्ट्राजेनेका ने पिछले महीने गिलियड से संपर्क किया था, लेकिन किसी लेनदेन के बारे में कोई बात नहीं की और न ही कोई सूचना दी।
एस्ट्राजेनेका के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी बाजार के कयासों पर टिप्पणी नहीं करती। गिलियड से इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिल पाई।
गिलियड, एस्ट्राजेनेका और कई अन्य दवा कंपनियां मसलन एली लिली ऐंड कंपनी, फाइजर इंक और मर्क ऐंड कंपनी कोविड-19 महामारी के इलाज की खातिर टीका विकसित करने की दौड़ में हैं। वैश्विक स्तर पर 69 लाख से ज्यादा लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से करीब चार लाख लोगों की जान जा चुकी है। रॉयटर्स ने रविवार को यह जानकारी दी। एक ओर जहां गिलियड अपने सलाहकारों के साथ विलय की संभावना पर चर्चा कर रही है, लेकिन दूसरी ओर इस संबंध में कोई फैसला नहीं हुआ है कि कैसे आगे बढ़ा जाए और कंपनियों ने इस पर औपचारिक बातचीत शुरू नहीं की है। एक न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी। गिलियड की रुचि किसी अन्य बड़ी दवा कंपनी को कारोबार बेचने या उसमें विलय में नहीं है, इसके वजाय वह साझेदारी के जरिए सौदे की रणनीति को प्राथमिकता देती है और छोटे अधिग्रहण पर उसका ध्यान रहता है। रिपोर्ट में ये बातें कही गई है। एस्ट्राजेनेका ने कहा कि 4 जून को उसने संभावित कोरोनावायरस टीके के लिए अपनी विनिर्माण क्षमता दोगुनी कर 2 अरब खुराक कर दी।       

Advertisement
First Published - June 8, 2020 | 12:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement