facebookmetapixel
Advertisement
Milky Mist IPO Day-2: इश्यू करीब 2 गुना भरा, GMP से 14% लिस्टिंग गेन के संकेतटाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफरChild Debit Card: बच्चों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा क्या है? जानिए इन पांच बैंकों में माइनर अकाउंट का पूरा प्रोसेसटाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैनबाजार खुलते ही 10% टूटा गोदरेज ग्रुप का ये स्टॉक, ब्रोकरेज हैं बुलिश, 59% तक रिटर्न संभवचंद्रशेखरन के हटने की खबरों का टाटा समूह के शेयरों पर दिखेगा असर! क्या कहते हैं जानकारटाटा संस में बड़ा बदलाव संभव! AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरनGold silver price today: निवेश मांग व केंद्रीय बैंकों की खरीद से सोना ₹1,182 तेज, चांदी ₹2,314 चढ़ीStock Market Update: सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24300 के नीचे; TCS, टाइटन, टाटा स्टील टॉप लूजर

भारत में iPhone की असेंबलिंग को मिलेगी रफ्तार, Pegatron देश में दूसरी फैक्ट्री खोलने की कर रही तैयारी !

Advertisement

सालाना आधार पर भारत में Apple iPhone विनिर्माण में पेगाट्रॉन की हिस्सेदारी 10 फीसदी

Last Updated- March 24, 2023 | 10:15 PM IST
Apple awas yojna

ऐपल इंक (Apple Inc) की ताइवानी आपूर्तिकर्ता पेगाट्रॉन कॉर्प (Pegatron) भारत में दूसरा कारखाना खोलने के लिए बातचीत कर रही है क्योंकि अमेरिका की तकनीकी दिग्गज की यह साझेदार चीन से बाहर उत्पादन में विविधता जारी रखना चाह रही है। इस मामले की सीधी जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

निजी बातचीत होने की वजह से सूत्रों ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि पेगाट्रॉन 15 करोड़ डॉलर के निवेश के साथ पहला कारखाना खोलने के मात्र छह महीने बाद तमिलनाडु के दक्षिणी शहर चेन्नई के पास दूसरा कारखाना शामिल करने की योजना बना रही है।

सूत्र ने कहा कि यह नया कारखाना नवीनतम आईफोन (iPhone) की असेंबलिंग करने के लिए है। पेगाट्रॉन ने टिप्पणी करने से तो इनकार कर दिया, लेकिन कहा ‘परिसंपत्तियों के किसी भी अधिग्रहण का खुलासा नियमों के आधार पर किया जाएगा।’ ऐपल ने टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया।

भारत को ऐपल के लिए वृद्धि की अगली सीमा के रूप में देखा जा रहा है। इंडिया सेल्युलर ऐंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के अनुसार अप्रैल 2022 और इस साल फरवरी के बीच भारत से तकरीबन 9 अरब डॉलर के स्मार्टफोनों का निर्यात किया जा चुका है और इसमें आईफोन की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक रही है।

यह भी पढ़ें : iPhone के बाद अब भारत में बनेंगे Apple Airpod, नया प्लांट लगाने की तैयारी में फॉक्सकॉन

अनुसंधान फर्म काउंटरपॉइंट ने कहा कि वर्तमान में सालाना आधार पर भारत में ऐपल के आईफोन विनिर्माण में पेगाट्रॉन की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत है। ऐपल और इसके प्रमुख आपूर्तिकर्ता उत्पाद को चीन से बाहर स्थानांतरित कर रहे हैं क्योंकि वे चीन-अमेरिका की बढ़ती व्यापारिक खींचतान से कारोबार को होने वाले संभावित नुकसान से बचना चाहते हैं। हाल के वर्षों में पेगाट्रॉन ने दक्षिण पूर्व एशिया और उत्तरी अमेरिका में अपनी पैठ में विस्तार करना चाहा है।

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 7:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement