facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Ashok Leyland का शुद्ध लाभ 35% बढ़कर 820 करोड़, राजस्व में 8% बढ़ोतरी

Advertisement

निर्यात में 33% उछाल और त्योहारी मांग से बिक्री मजबूत, ब्रिटेन की ऑप्टेयर और हिंदुजा लीलैंड फाइनैंस में निवेश करेगी कंपनी

Last Updated- February 12, 2025 | 11:12 PM IST
Ashok leyland

दिसंबर 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड ने 35 प्रतिशत की उछाल के साथ 820 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया। वित्त वर्ष 24 की इसी अवधि में 609 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी ने निर्यात मात्रा में 33 प्रतिशत की खासी वृद्धि और त्योहारी सीजन के दौरान बिक्री में सुधार की वजह से यह रिकॉर्ड शुद्ध लाभ और राजस्व हासिल किया।

तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व 11,995 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की इसी अवधि में दर्ज 11,066 करोड़ रुपये के राजस्व की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के निदेशक मंडल ने ब्रिटेन की सहायक कंपनी ऑप्टेयर में करीब 500 करोड़ रुपये और हिंदुजा लीलैंड फाइनैंस में 200 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना को मंजूरी दे दी है।

अशोक लीलैंड के कार्यकारी चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने कहा, ‘त्योहारी सीजन की मांग और सरकारी निवेश में इजाफे की वजह से इस दौरान हमने बिक्री में सुधार देखा है। निर्यात बाजार ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।’ कंपनी ने वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 4,151 गाड़ियों का निर्यात किया।

 

Advertisement
First Published - February 12, 2025 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement