facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

Apple Q3 Result: iPhone बिक्री 13.5% बढ़ी, ऐपल ने भारत से कमाया ‘रिकॉर्ड’ रेवेन्यू

Advertisement

काउंटरपॉइंट रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से जून के बीच अमेरिका में बिकने वाले सभी आईफोन में से 71 प्रतिशत की आपूर्ति भारत से की गई।

Last Updated- August 01, 2025 | 10:58 PM IST
Apple India Sales

Apple Q3 Result: आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल ने 28 जून को समाप्त अपनी तीसरी तिमाही के दौरान भारत तथा अमेरिका, कनाडा, लैटिन अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और प​श्चिम ए​शिया सहित दो दर्जन से ज्यादा देशों और क्षेत्रों से ‘रिकॉर्ड’ राजस्व दर्ज किया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ऐपल के मुख्य कार्य अ​धिकारी टिम कुक ने विश्लेषकों के साथ बातचीत में कहा कि आईफोन, मैक और सेवाओं में दो अंकों की वृद्धि से राजस्व में मदद मिली है। ऐपल के प्रमुख उत्पाद आईफोन की बिक्री जून तिमाही में 13.5 प्रतिशत बढ़कर 44.6 अरब डॉलर हो गई। उन्होंने कहा, ‘हमने आईफोन के मामले में जून तिमाही में रिकॉर्ड बनाया। हमने हर भौगोलिक क्षेत्र में आईफोन की वृद्धि देखी और भारत, प​​श्चिम ए​शिया, दक्षिण एशिया और ब्राजील सहित उभरते बाजारों में दो अंकों की वृद्धि देखी।’

Also Read: ITC Q1FY26 result: नेट प्रॉफिट 3% बढ़कर ₹5,244 करोड़, रेवेन्यू में 19.5% की उछाल

ऐपल ने कहा कि भारत से अमेरिका को आईफोन के निर्यात में कोई बदलाव नहीं आया है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से जून के बीच अमेरिका में बिकने वाले सभी आईफोन में से 71 प्रतिशत की आपूर्ति भारत से की गई, जबकि एक साल पहले 31 प्रतिशत आपूर्ति की गई थी। इसी तरह अमेरिका में बिकने वाले मैक, आईपैड और ऐपल वॉच की ज्यादातर आपूर्ति वियतनाम से की जाती है।

Advertisement
First Published - August 1, 2025 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement