facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

ITC Q1FY26 result: नेट प्रॉफिट 3% बढ़कर ₹5,244 करोड़, रेवेन्यू में 19.5% की उछाल

Advertisement

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का सकल राजस्व 23,129 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले के 19,350 करोड़ रुपये के मुकाबले 19.53 फीसदी अधिक है।

Last Updated- August 01, 2025 | 10:53 PM IST
ITC

वित्त वर्ष 2026 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान आईटीसी का शुद्ध लाभ एक साल पहले के मुकाबले 3 फीसदी बढ़कर 5,244.20 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के शुद्ध लाभ को मुख्य रूप से सिगरेट और कृषि कारोबार से बल मिला है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 5,091.59 करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का सकल राजस्व 23,129 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले के 19,350 करोड़ रुपये के मुकाबले 19.53 फीसदी अधिक है। कंपनी की उत्पाद शुल्क से शुद्ध आमदनी 21,495 करोड़ रुपये रही। यह ब्लूमबर्ग के अनुमान से अधिक रही। ब्लूमबर्ग का अनुमान था कि कंपनी का उत्पाद शुल्क से राजस्व 18,753.8 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 5,113.5 करोड़ रुपये रहेगा।

Also Read:  शुल्क, धमकियां और ट्रंप: अमेरिकी धौंस के आगे बिल्कुल न झुके भारत

एक तिमाही पहले के मुकाबले कंपनी के सकल राजस्व में 13.51 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 20,376 करोड़ रुपये था। इसके अलावा एक तिमाही पहले कंपनी का शुद्ध लाभ 19,727 करोड़ रुपये था, जिसमें होटल कारोबार के डिमर्जन से होने वाला असाधारण लाभ शामिल था, जो 1 जनवरी, 2025 से प्रभावी हुआ।

आईटीसी ने चुनौती भरे परिचालन परिवेश के बीच अपने प्रदर्शन को मजबूत बताया है। समूह की आईटीसी इन्फोटेक, सूर्या नेपाल और आईटीसी होटल जैसे कंपनियों ने इस प्रदर्शन में अपना योगदान दिया है। कंपनी ने कहा कि ग्रामीण मांग में लचीलापन जारी रहा तथा तिमाही के दौरान शहरी उपभोग मांग में सुधार के शुरुआती संकेत दिखाई देने लगे।

Advertisement
First Published - August 1, 2025 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement