facebookmetapixel
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 : आईटी व डिजिटल को बेहतर बनाने का लक्ष्यSBI चेयरमैन शेट्टी ने कहा: ECL अपनाने से बैंक के बही खाते पर सीमित असरAI दिग्गजों की भारत पर नजर, इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावाग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 : साल 2026 में शुरू हो सकता है फिनटरनेटयूनीफाइड मार्केट इंटरफेस पर हो रहा काम, बढ़ती डिजिटल धोखाधड़ी बन रही बड़ी समस्या : RBI गवर्नरअमेरिकी सरकार के शटडाउन का व्यापार समझौते पर असर! हालात का जायजा ले रहा भारत: पीयूष गोयलसितंबर में दोगुना से ज्यादा बिके इलेक्ट्रिक यात्री वाहन, टाटा मोटर्स निकली आगेस्मार्टफोन निर्यात में बड़ी तेजी, सितंबर में अमेरिका को निर्यात हुआ तीन गुनाश्रम मंत्रालय नियामक नहीं, बनेगा रोजगार को बढ़ावा देने वाली संस्थाएफएमसीजी क्षेत्र की कंपनियों ने दिए राजस्व नरम रहने के संकेत

अदाणी ग्रुप को एक और झटका, समूह की कई कंपनियों को हुआ 10 अरब डॉलर का नुकसान

Last Updated- May 19, 2023 | 12:27 PM IST
Adani Group Share

अदाणी ग्रुप की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं। इस कारोबारी हफ्ते के दौरान समूह को एक और झटका लगा है। Adani Group Share में गिरावट की वजह से अदाणी समूह की कंपनियों का बाजार मूल्य इस हफ्ते 10 अरब डॉलर तक कम हो गया है।

एक्सपर्ट्स की मानें तो स्टॉक्स में ये दबाव MSCI के उस कदम के बादे से देखने को मिल रहा है जब अदाणी ग्रुप की दो कंपनियों को इंडिया स्टैंडर्ड इंडेक्स से बाहर कर दिया गया।

इसके बाद से ही स्टॉक से बड़ी संख्या मे रकम बाहर जाने की आशंका बनी हुई है। इसके साथ ही एक्सपर्ट्स का मानना ये भी है कि अदाणी ग्रुप ने हाल ही में जो रकम जुटाने की योजना पेश की है इस पर भी चिंताएं बनी हुई हैं।

बता दें, MSCI इंडिया इंडेक्स से अदाणी टोटल गैस और अदाणी ट्रांसमिशन को बाहर करने का फैसला लिया गया। ये फैसला इस महीने आखिरी तक प्रभावी हो जाएगा।

इंडेक्स के बाहर होने के बाद से ही मौजूदा कारोबारी हफ्ते में दोनो स्टॉक्स में नुकसान होना शुरु हो गया। फरवरी के अंत के बाद से दोनों स्टॉक्स में इस हफ्ते सबसे ज्यादा नुकसान दर्ज किया गया है।

इस फैसले के बाद से कुछ रिपोर्ट्स सामने आई जिसमें ये अनुमान लगाया गया है कि स्टॉक्स में 39 करोड़ डॉलर से ज्यादा की बिकवाली देखने को मिल सकती है।

First Published - May 19, 2023 | 12:27 PM IST

संबंधित पोस्ट