facebookmetapixel
Advertisement
UP Monsoon Session: योगी सरकार पेश करेगी ₹20,000 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट, चुनावी घोषणाओं पर रहेगी नजरLarge Cap Funds: रिटर्न में पिछड़े, फिर भी SIP निवेशकों की पहली पसंद; क्या अब निवेश का सही समय है?NFOs की बहार: 7 दिन में लॉन्च होंगे 7 नए म्युचुअल फंड, ₹500 से इक्विटी और डेट दोनों में मिलेगा निवेश का मौकाग्लोबल FMCG कंपनियों के लिए भारत बना ‘ग्रोथ इंजन’, जून तिमाही में बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में भारी उछालRBI MPC Meet: अगस्त में Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर? 10 अर्थशास्त्रियों ने दिया जवाबUpcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल

FY23 में Amul का रेवेन्यू 18.5% बढ़ा

Advertisement

अमूल में वित्त वर्ष 23 के दौरान उसके उपभोक्ता उत्पादों के मामले में अ​धिक वॉल्यूम वृद्धि देखी गई है।

Last Updated- August 22, 2023 | 11:15 PM IST
Amul brand

देश के सबसे बड़े दैनिक उपभोक्ता वस्तु (एफएमसीजी) ब्रांड – अमूल का लक्ष्य वित्त वर्ष 24 में कुल कारोबार 80,000 करोड़ रुपये से अ​धिक करना है। वित्त वर्ष 23 में कुल कारोबार 18.5 प्रतिशत बढ़कर 72,000 करोड़ रुपये हो चुका है।

जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने कहा ‘पिछला साल उपभोक्ता उत्पादों में इजाफे के लिहाज से अच्छा रहा है और हमें उम्मीद है कि इस साल भी यह ऐसा रहेगा। हमें उम्मीद है कि गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) के लिए इस साल का समापन 65,000 करोड़ के कारोबार के साथ होगा।’

जीसीएमएमएफ गुजरात में सभी डेरी सहकारी संघों और अमूल ब्रांड के विक्रेताओं का शीर्ष संगठन है। इसने वित्त वर्ष 23 में 55,074 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया था। जीसीएमएमएफ वर्ष 2025 तक एक लाख करोड़ रुपये का बिक्री कारोबार हासिल करने और सात वर्षों में 20 प्रतिशत से अधिक की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से इजाफा करने की योजना बना रहा है।

अमूल में वित्त वर्ष 23 के दौरान उसके उपभोक्ता उत्पादों के मामले में अ​धिक वॉल्यूम वृद्धि देखी गई है, जिसमें दूध आधारित पेय पदार्थों की बिक्री में 34 प्रतिशत की वृद्धि भी शामिल है, जबकि आइसक्रीम में 40 प्रतिशत की वृद्धि नजर आई है। मेहता ने कि हमारी सभी श्रेणियों में लगातार वृद्धि हो रही है, हालांकि भारी बारिश के कारण पहली तिमाही के दौरान आइसक्रीम, छाछ और दूध आधारित पेय पदार्थों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।

लेकिन चूंकि हमारा मजबूत आधार था, इसलिए हम अच्छे आंकड़ों के साथ आगे बढ़ने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि कुछ गर्मियां जारी रहने से, जिन उत्पादों ने गर्मी के मुख्य मौसम में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, वे वृद्धि में योगदान करेंगे। आगामी त्योहारी सीजन के दौरान वृद्धि की इस रफ्तार को कायम रखने के लिए समूह ने कई उत्पादों के लिए तैयारी की हुई है।

मेहता ने कहा कि हम अगले एक से डेढ़ महीने में ऑर्गेनिक चाय, चीनी, गुड़ और मसालों की शुरुआत के साथ अपनी ऑर्गेनिक श्रेणी को मजबूत करेंगे। इससे हमें विकास की बहुत अच्छी रफ्तार मिलेगी।

इस ऑर्गेनिक पोर्टफोलियो में आटा, दालें, बीन्स, चावल और अनाज शामिल हैं। समूह अपनी अ​धिक प्रोटीन वाली श्रेणी के संबंध में भी उत्साहित है और अगले 15 दिनों में अ​धिक प्रोटीन वाली दही पेश करते हुए इसे और मजबूत करेगा।

मेहता ने कहा कि चॉकलेट, दूध, कुकीज़ और आइसक्रीम सहित अन्य उत्पाद अगले दो महीनों के भीतर पेश किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अमूल के पास देश भर में प्रत्येक उत्पाद श्रेणी के लिए बड़े स्तर पर विस्तार की योजना है।

समूह की 20 लाख लीटर प्रतिदिन की राजकोट स्थित नई दूध प्रसंस्करण इकाई अगले साल के अंत तक तैयार हो जाएगी। मेहता ने कहा कि वाराणसी और उज्जैन में नए संयंत्र तैयार हैं और इस साल चालू हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे पास विस्तार चरण के अंतर्गत सात से आठ आइसक्रीम की नई इकाइयां हैं और अगले दो साल में हमारी क्षमता दोगुनी हो जाएगी। अमूल अगले साल के आसपास 100 से 112 तक नए संयंत्र लगाने की योजना बना रहा है। मेहता ने कहा कि अमूल की मूल्य वृद्धि देश में औसत महंगाई के अनुरूप है।

Advertisement
First Published - August 22, 2023 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement