facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

Amul का राजस्व 2022-23 में 18.5 प्रतिशत बढ़कर 55,055 करोड़ रुपये पर

Last Updated- April 02, 2023 | 7:56 PM IST
Amul brand

अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पाद बेचने वाली कंपनी गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) का बेहतर मांग के चलते राजस्व 18.5 प्रतिशत बढ़कर 55,055 करोड़ रुपये हो गया है।

जीसीएमएमएफ ने रविवार को बयान में कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 में 55,055 करोड़ रुपये का अस्थायी कारोबार दर्ज किया है। इसमें कहा गया है कि उसकी कुल 18.5 प्रतिशत की कारोबार वृद्धि काफी हद तक ब्रांडेड उपभोक्ता उत्पादों की मांग के कारण है।

बयान में कहा गया है, “कंपनी के कारोबार में 50 प्रतिशत के योगदान के साथ हमारे नये उत्पादों में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई और आइसक्रीम श्रेणी में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई।”

जीसीएमएमएफ के चेयरमैन शामलभाई पटेल ने कहा कि तेजी से विस्तार के मंत्र से जीसीएमएमएफ को स्पष्ट रूप से अच्छा लाभ मिला है।

पटेल ने कहा, “अमूल उत्पादों के लिए बाजार की मांग में अनुमानित वृद्धि और हमारे भविष्य के विपणन प्रयासों के आधार पर, कंपनी की वर्ष 2025 तक एक लाख करोड़ रुपये का बिक्री कारोबार हासिल करने और अगले सात वर्षों में 20 प्रतिशत से अधिक की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर के साथ आगे बढ़ने की योजना है।”

First Published - April 2, 2023 | 7:56 PM IST

संबंधित पोस्ट