facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

Ambuja Cement ने 5,000 करोड़ रुपये में किया Sanghi Industries का अधिग्रहण

Advertisement

Sanghi Industries की क्लिंकर क्षमता 66 लाख टन सालाना की है। वहीं कंपनी की सीमेंट क्षमता 61 लाख टन सालाना है।

Last Updated- August 03, 2023 | 10:25 AM IST
Adanai acquire Sanghi Cement

अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) ने 5,000 करोड़ रुपये के उपक्रम मूल्य पर सांघी इंडस्ट्रीज (Sanghi Industries) का अधिग्रहण करने की घोषणा की है।

कंपनी ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि इस अधिग्रहण का वित्तपोषण पूरी तरह आंतरिक संसाधनों से किया जाएगा।

सांघी इंडस्ट्रीज लि. (SIL) की क्लिंकर क्षमता 66 लाख टन सालाना की है। वहीं कंपनी की सीमेंट क्षमता 61 लाख टन सालाना है।

इसके अलावा कंपनी के पास एक अरब टन का चूना पत्थर (लाइमस्टोन) का भंडार है। एसआईएल की सांघीपुरम इकाई देश में किसी एक गंतव्य पर क्षमता के हिसाब से सबसे बड़ी सीमेंट और क्लिंकर इकाई है। इस अधिग्रहण के बाद अंबुजा सीमेंट की क्षमता बढ़कर 7.36 करोड़ टन सालाना की हो जाएगी।

कंपनी ने कहा कि वह 14 करोड़ टन सालाना सीमेंट क्षमता का लक्ष्य 2028 तक समय से पहले हासिल कर लेगी। अंबुजा सीमेंट ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य एसआईएल को देश में क्लिंकर की सबसे कम लागत की उत्पादक बनाना है। अंबुजा अगले दो साल में सांघीपुरम की सीमेंट क्षमता को बढ़ाकर डेढ़ करोड़ टन करेगी।’’

ये भी पढ़ें : Reliance Retail का मूल्य दशकों पुराने तेल-रसायन खंड के मुकाबले दोगुना हुआ

अंबुजा और एसीसी की कुल उत्पादन क्षमता अभी सालाना 7 करोड़ टन

सांघी सीमेंट की उत्पादन क्षमता 61 लाख टन है और इस सौदे से अंबुजा सीमेंट और उसकी सहायक इकाई एसीसी को 2030 तक अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 14 करोड़ टन सालाना करने के लक्ष्य में मदद मिलेगी। अंबुजा और एसीसी की कुल उत्पादन क्षमता अभी 7 करोड़ टन सालाना है।

सांघी सीमेंट कर्ज भुगतान नहीं कर पाने के कारण परिसमापन की समस्या से जूझ रही थी। बीते 6 जुलाई को इंडिया रेटिंग्स ऐंड रिसर्च ने सांघी इंडस्ट्रीज (एसआईएल) की दीर्घावधि रेटिंग को ‘आईएनडी बीबी’ से घटाकर नकारात्मक परिदृश्य के साथ डिफॉल्ट श्रेणी में कर दिया।

ये भी पढ़ें : Coal India: नया नाम, नई पहचान….अपना ब्रांड नए सिरे से गढ़ने में जुटी कोल इंडिया

Advertisement
First Published - August 3, 2023 | 10:13 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement