facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

Sanghi Cement खरीदेगा अदाणी ग्रुप, करेगा 4500 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement

अंबुजा और एसीसी की कुल उत्पादन क्षमता अभी 7 करोड़ टन सालाना है।

Last Updated- August 02, 2023 | 10:07 PM IST
Adani

अदाणी समूह (Adani Group) की कंपनी अंबुजा सीमेंट 6 हजार करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर सांघी सीमेंट (Sanghi Cement) खरीदेगी। एक बैंकिंग सूत्र ने बताया कि अदाणी समूह एक सांघी सीमेंट में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी खरीदने के लिए 4,500 करोड़ रुपये निवेश करेगा और साथ ही कंपनी का करीब 1,500 करोड़ रुपये का कर्ज भी अपने खाते में लेगा। सौदे की घोषणा किसी भी समय की जा सकती है।

अंबुजा और एसीसी की कुल उत्पादन क्षमता अभी सालाना 7 करोड़ टन

सांघी सीमेंट की उत्पादन क्षमता 61 लाख टन है और इस सौदे से अंबुजा सीमेंट और उसकी सहायक इकाई एसीसी को 2030 तक अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 14 करोड़ टन सालाना करने के लक्ष्य में मदद मिलेगी। अंबुजा और एसीसी की कुल उत्पादन क्षमता अभी 7 करोड़ टन सालाना है।

सांघी सीमेंट कर्ज भुगतान नहीं कर पाने के कारण परिसमापन की समस्या से जूझ रही थी। बीते 6 जुलाई को इंडिया रेटिंग्स ऐंड रिसर्च ने सांघी इंडस्ट्रीज (एसआईएल) की दीर्घावधि रेटिंग को ‘आईएनडी बीबी’ से घटाकर नकारात्मक परिदृश्य के साथ डिफॉल्ट श्रेणी में कर दिया।

सीमेंट क्षेत्र में एकीकरण

उद्योग के सूत्रों ने कहा कि सीमेंट क्षेत्र में एकीकरण देखा जा रहा है और अल्ट्राटेक, अंबुजा-एसीसी, डालमिया और जेएसडब्ल्यू जैसी शीर्ष कंपनियां अधिग्रहण करने की तलाश में हैं। डालमिया भारत ने जेपी सीमेंट की संपत्तियों को खरीदने के लिए एक समझौता किया है।

पिछले साल, जेएसडब्ल्यू, अदाणी और अल्ट्राटेक अपने पूर्व प्रवर्तक होलसिम से अंबुजा सीमेंट खरीदने की दौड़ में थे, लेकिन अदाणी ने 10.5 अरब डॉलर की बोली लगाकर अंबुजा सीमेंट का अधिग्रहण कर लिया था।

इस साल जनवरी में अदाणी समूह के खिलाफ अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद समूह ने अधिग्रहण कम कर दिया था।

Advertisement
First Published - August 2, 2023 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement