facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

Amazon Great Indian Festival: पहले दो दिन में 38 करोड़ विजिट, जीएसटी कट का दिखा असर

Advertisement

इस बार के सेल को मझोले शहरों और कस्बाई इलाकों से आने वाले प्राइम सदस्यों से बल मिला, जिन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, फैशन ऐंड ब्यूटी जैसी श्रेणियों में जमकर खरीदारी की

Last Updated- September 26, 2025 | 2:58 PM IST
Amazon Flipkart Festival Sale
प्रतीकात्मक तस्वीर

Amazon Great Indian Festival: ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी एमेजॉन के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के पहले दो दिनों में प्लेटफॉर्म पर 38 करोड़ से ज्यादा विजिटर दर्ज किए गए। इनमें 70 फीसदी से अधिक विजिट्स शीर्ष नौ महानगरों के परे अन्य शहरों के थे। ग्राहकों को सरकार द्वारा वस्तु एवं सेवा कर में दी गई छूट का लाभ मिला और इसके अलावा कम कीमत पर 1 लाख से अधिक उत्पादों तक पहुंच और स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, फैशन ऐंड ब्यूटी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों जैसी विभिन्न श्रेणियों में 30,000 से अधिक नए उत्पादों की पेशकश का भी फायदा मिला।

एमेजॉन इंडिया के उपाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, ‘शुरुआती 48 घंटे हमारे लिए अब तक के सबसे बड़े रहे। जीएसटी बचत उत्सव जैसी हमारी पहल का काफी दमदार असर रहा, जिसमें विक्रेताओं ने हमारे स्टोरफ्रंट के जरिये केवल 48 घंटों में करोड़ों रुपये के जीएसटी से जुड़े लाभ दिए।’

इस बार के सेल को मझोले शहरों और कस्बाई इलाकों से आने वाले प्राइम सदस्यों से बल मिला, जिन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, फैशन ऐंड ब्यूटी, स्मार्टफोन और फर्नीचर जैसी श्रेणियों में जमकर खरीदारी की। इस बार प्राइम सदस्यों के लिए डिलिवरी को और भी तेज कर दिया गया है। इसके तहत महानगरों में 30 लाख से अधिक उत्पाद ऑर्डर वाले दिन या अगले दिन पहुंचाया जा रहा है और मझोले शहरों और कस्बाई इलाकों के ग्राहकों के लिए 50 लाख से अधिक उत्पाद दो दिनों के भीतर डिलिवर किया जा रहा है। एमेजॉन बिजनेस को भी ग्राहकों से दमदार प्रतिक्रिया मिल रही है, क्योंकि पहले 24 घंटों में नए व्यावसायिक ग्राहकों के पंजीकरण में औसत व्यावसायिक दिन के मुकाबले 6 गुना वृद्धि हुई है।

Advertisement
First Published - September 25, 2025 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement