facebookmetapixel
Advertisement
Technocraft Ventures IPO Listing: शेयर 34% प्रीमियम पर लिस्ट, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसलीAI की दौड़ से Airtel-Jio को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर और क्लाउड से खुल सकते हैं कमाई के नए रास्ते

Airtel जल्द शुरू करेगी आउटडोर यूनिट

Advertisement

Airtel एयरफाइबर इस साल के अंत तक पूरे देश में शुरू हो जाएगी

Last Updated- November 01, 2023 | 10:50 PM IST
Bharti Airtel

भारती एयरटेल के मुख्य कार्या​धिकारी गोपाल विट्ठल ने कहा है कि कंपनी अगले कुछ महीनों में वा​णि​ज्यिक तौर पर आउटडोर यूनिट शुरू कर देगी। कंपनी द्वारा वर्ष के अंत तक देशव्यापी तौर पर अपनी वायरलेस होम ब्रॉडबैंड सेवा शुरू किए जाने की संभावना है।

विट्ठल ने कहा है कि कंपनी ने आउटडोर यूनिट जल्द शुरू करने पर जोर दिया है, जिसके लिए ऑर्डर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। घर के अंदर और बाहर अच्छा कवरेज प्रदान करने के लिए कंपनी की यह सेवा शुरू की जाएगी।
अगस्त में, कंपनी ने एयरटेल एक्सट्रीम एयरफाइबर को शुरू किया था।

भारत की यह पहली 5जी वायरलेस वाई-फाई सेवा दिल्ली और मुंबई में बगैर फाइबर-आधारित इंटरनेट कनेक्शन वाले क्षेत्रों में इंटरनेट मुहैया कराने के लिए शुरू की गई। उसके बाद रिलायंस जियो ने भी अपनी स्वयं की एयरफाइबर सेवा शुरू की है।

विट्ठल ने कहा कि एयरटेल एयरफाइबर इस साल के अंत तक पूरे देश में शुरू हो जाएगी। उन्होंने यह भी अनुमान जताया कि इस सेवा की पहुंच करीब 6 करोड़ घरों तक होगी, जो रिलायंस जियो के 20 करोड़ के अनुमान से काफी कम है।

उन्होंने कहा, ‘कुल पूर्ति योग्य बाजार नि​श्चित तौर पर 20 करोड़ घरों का नहीं होगा, क्योंकि इतनी संख्या में परिवार दूरसंचार सेवाओं पर 1,000 रुपये प्रति महीने खर्च करने में सक्षम नहीं होंगे।’

उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) सॉल्युशन फिलहाल कीमतें समान होने की वजह से फाइबर कनेक्शन को बढ़ावा देंगे। मौजूदा समय में कंपनी का 70 प्रतिशत ग्राहक आधार 4जी से जुड़ा हुआ है। विट्ठल ने कहा कि एंट्री लेवल के प्लान और स्मार्टफोन प्लान के बीच अंतर घटकर अब 60 रुपये रह गया है।

उन्होंने कहा कि गुजरात, दिल्ली, मुंबई या केरल जैसे बाजारों में 2जी मोबाइल का योगदान अब नेटवर्क पर कुल डिवाइस की संख्या का 7-8 प्रतिशत से कम रह गया है। लेकिन बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान जैसे राज्यों में 2जी इस्तेमाल बड़ी तादाद में बना हुआ है। मेरा मानना है कि अगले 3-5 साल में सभी 2जी मोबाइल उपयोगकर्ता स्मार्टफोन अपनाने लगेंगे।

एयरटेल बड़ी संख्या में स्मार्टफोन पर 4जी पेश करने के बाद अपना 3जी नेटवर्क बंद करने वाली पहली दूरसंचार कंपनी थी। हालांकि उन्होंने यह जोर देकर कहा कि उपयोगकर्ताओं के लिए 800 या 1,000 रुपये के मोबाइल को हटाकर 7,000 रुपये का ​स्मार्टफोन खरीदने की राह में बड़ी वित्तीय बाधा बनी हुई है।

Advertisement
First Published - November 1, 2023 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement