facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

एयरटेल की सहायक ने खरीदा रोबी एग्जियाटा का अतिरिक्त हिस्सा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 7:55 PM IST

भारती एयरटेल ने मंगलवार को कहा कि सिंगापुर की उसकी सहायक भारती इंटरनैशनल ने बांग्लादेश की रोबी एग्जियाटा लिमिटेड की अतिरिक्त 6.3 फीसदी हिस्सेदारी ली। एयरटेल ने नियामकीय सूचना में कहा, भारती इंटरनैशनल (सिंगापुर) उसकी छोड़ी गई सहायक है और उसने रोबी एग्जियाटा लिमिटेड (बांग्लादेश की इकाई) की 6.3 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी एनटीटी डोकोमो और उसकी समूह की इकाइयों से ली है।
कंपनी ने हालांकि सौदे की कीमत का खुलासा नहीं किया। अभी भारती इंटरनैशनल के पास ढाका मुख्यालय वाली कंपनी का 25 फीसदी हिस्सा है। रोबी बांग्लादेश में दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल नेटवर्क परिचालक है। रोबी, एग्जियाटा इन्वेस्टमेंट लिमिटेड की सहायक है, जो अग्रणी दूरसंचार दिग्गज एग्जियाटा ग्रुप बेरहद की भी सहायक है, जो मलेशिया की है। साल 2010 में एयरटेल ने बांग्लादेश की वारिद टेलीकॉम की 70 फीसदी हिस्सेदारी ली थी। 
साल 2013 में उसने उस कंपनी की बाकी 30 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली। साल 2020 में भारती एयरटेल और रोबी एग्जियाटा ने बांग्लादेश के परिचालन के विलय की घोषणा की। संयुक्त इकाई में एग्जियाटा की 68.7 फीसदी हिस्सेदारी होगी जबकि भारती एयरटेल की 25 फीसदी।

Advertisement
First Published - June 9, 2020 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement