facebookmetapixel
Advertisement
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?

भारत से Airbus की सालाना सप्लाई 2030 तक बढ़कर 2 अरब डॉलर होगी: गियौम फाउरी

Advertisement

वर्तमान में 1.4 अरब डॉलर की खरीद, भारतीय विमानन उद्योग की तेजी से बढ़ती मांग को पूरा करने की तैयारी

Last Updated- March 26, 2025 | 9:58 PM IST
Airbus software glitch: IndiGo, AI to ground 350 A320 jets for the weekend

विमान विनिर्माता कंपनी एयरबस के मुख्य कार्य अधिकारी गियौम फाउरी ने कहा कि भारत से उसके कलपुर्जों तथा सेवाओं की वार्षिक आपूर्ति में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और 2030 से पहले यह दो अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी। एयरबस वर्तमान में भारत से प्रतिवर्ष 1.4 अरब डॉलर के कलपुर्जे तथा सेवाएं प्राप्त करता है। भारत विश्व के सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में से एक है।

फाउरी ने विकास की दृष्टि से भारत को एयरबस के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक बताते हुए कहा कि विमान विनिर्माता के लिए चुनौती भारत में विमानन उद्योग के विकास की गति से तालमेल बैठाना है। एयरबस को भारतीय विमानन कंपनियों से 1,300 से अधिक विमानों के ऑर्डर मिले हैं। केवल इंडिगो से ही 900 से अधिक विमान के ऑर्डर मिले हैं जिनमें चौड़े आकार वाले ए350 भी शामिल हैं। इनमें एयर इंडिया से 50 और इंडिगो से 30 ए350 के ऑर्डर भी हैं। भारत में वर्तमान में करीब 700 एयरबस विमान परिचालन में हैं।

एयरबस के मुख्य कार्य अधिकारी ने मंगलवार को टूलूज में एयरबस शिखर सम्मेलन 2025 के अवसर पर भारतीय पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, ‘ हम आपूर्ति आधार बढ़ा रहे हैं, हम आज भारत से 1.2 से 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर (कलपुर्जों तथा सेवाओं के मूल्य) की खरीद कर रहे हैं। यह 2030 से पहले करीब दो अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएंगी।’ एयरबस की भारत में महत्वपूर्ण उपस्थिति है।

Advertisement
First Published - March 26, 2025 | 9:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement