facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

एयर इंडिया ने बोइंग को विमान डिलिवरी से पहले भुगतान किया

Advertisement

यह ऑर्डर एक बार में विमान खरीद के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा सौदा था। 220 बोइंग विमानों की कीमत करीब 34 अरब डॉलर है

Last Updated- June 09, 2023 | 10:52 PM IST
Air India

एयर इंडिया ने अमेरिकी विमान निर्माता बोइंग को 220 विमानों के लिए डिलिवरी-पूर्व भुगतान (PDP) किया है। एयरलाइन के मुख्य वित्तीय ​अधिकारी विनोद हेजमादी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

PDP धीरे धीरे चुकाए जाने वाले ऐसे भुगतान होते हैं जिन्हें विमान निर्माता को तब भुगतान किया जाता है जब वे विमान का निर्माण ही कर रहे होते हैं। ऐसे भुगतान के तौर पर विमान की कीमत का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा पहले ही चुका दिया जाता है।

टाटा समूह में शामिल होने के एक साल बाद, एयर इंडिया ने फरवरी में 470 विमानों का ऑर्डर दिया, जिनमें 150 यूरोपीय विमान निर्माता एयरबस और 220 बोइंग के लिए थे। यह ऑर्डर एक बार में विमान खरीद के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा सौदा था। 220 बोइंग विमानों की कीमत करीब 34 अरब डॉलर है।

कर्मचारियों को भेजे संदेश में, हेजमादी ने कहा, ‘आप सभी को यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि कल एयर इंडिया ने विमान सौदे के लिए बोइंग को PDP यानी डिलिवरी-पूर्व भुगतान किया। यह एयर इडिया के इतिहास में सबसे बड़ा सौदा था। कोष का इंतजाम बेहद प्रतिस्पर्धी दरों पर कई बैंकों से किया गया था और बेहद उचित दरों पर इसे डॉलर में परिव​र्तित किया गया।’

उन्होंने कहा कि एयरलाइन के पास फंड की व्यवस्था करने के लिए बेहद कम समय था और पूरा सौदा उसके वित्त विभाग और वा​​णिज्य विभाग की मदद से किया गया।

एयर इंडिया के मुख्य कार्या​धिकारी (CEO) एवं प्रबंध निदेशक (MD) कैम्पबेल विल्सन ने भी एयरलाइन के उन अ​धिकारियों की प्रशंसा की है, जो इस सौदे को पूरा करने में मददगार थे।

विल्सन ने कहा, ‘मैं बेहद कम समय में हमारे नए बेड़े से जुड़े बड़े वित्तीय सौदे को सफल बनाने वाली वा​णिज्य, वित्त, ट्रेजरी और कानूनी टीमों की प्रशंसा करना चाहूंगा। यह नई एयर इंडिया के लिए एक अन्य ऐतिहासिक सफलता थी। इससे मददगार सभी लोगों को धन्यवाद।’

टाटा समूह संचालित इस एयरलाइन ने बोइंग से 10 वाइड-बॉडी बी777एक्स विमान, 20 बी787 विमान, और 190 नैरो-बॉडी बी 737मैक्स विमान खरीदने का ऑर्डर दिया था। ‘वाइड-बॉडी’ विमान में बड़ा ईंधन टैंक होता है और इससे भारत-अमेरिकी मार्ग जैसी लंबी दूरी पर उड़ानें संचालित करने में मदद मिलती है।

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 8:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement