facebookmetapixel
कई राज्यों के कर्ज पर नियंत्रण रखने में विफल एफआरएलPMAY-शहरी 2.0 योजना के तहत गरीबों के आवास का सालाना लक्ष्य 350% बढ़ानिजी जीवन बीमाकर्ताओं के क्रेडिट लाइफ कारोबार में सुधार, माइक्रोफाइनेंस दबाव घटने से दिखी तेजीरूसी तेल नहीं खरीदने पर भारत ने जताई प्रतिबद्धता: व्हाइट हाउस का दावा, रूस बोला—योजना में कुछ नया नहींयेस बैंक की वृद्धि बहाली की कमान विनय टोंसे को, नए एमडी-सीईओ पर अगले चरण की जिम्मेदारीGold, Silver Price Today: सोना फिर ₹1.50 लाख से नीचे लुढ़का, चांदी में भी गिरावटऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने का लक्ष्य: पीयूष गोयलQ3 Results: कॉग्निजेंट का मुनाफा 19% बढ़ा, ट्रेंट के रेवेन्यू में इजाफा; जानें कैसे रहे बाकी कंपनियों के नतीजेइंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय वाइड-बॉडी उड़ानों में की कटौतीएंथ्रोपिक के एआई टूल से टेक कंपनियों में बढ़ी प्रतिस्पर्धा

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस में जुड़ेंगे 65 विमान

एयर इंडिया एक्सप्रेस का बेड़ा 175 विमानों तक पहुंचेगा; बोइंग बी737 मैक्स विमानों की तीव्र डिलीवरी से विस्तार को बढ़ावा

Last Updated- December 06, 2024 | 10:37 PM IST
Air India Express to phase out business class seats next year एयर इंडिया एक्सप्रेस अगले साल बिजनेस क्लास सीटें चरणबद्ध ढंग से हटाएगी

एयर इंडिया एक्सप्रेस अगले तीन साल के दौरान अपने बेड़े में 65 नए विमान शामिल करने की योजना बना रही है, जबकि इसकी मूल विमानन कंपनी एयर इंडिया इसी अवधि के दौरान 35 नए विमान शामिल करने वाली है। अमेरिका की विमान विनिर्माता कंपनी बोइंग द्वारा विशेष रूप से इकनॉमी-क्लास की सीटों के साथ तैयार किए गए बी737 मैक्स विमानों की तीव्र डिलिवरी के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े का तेजी से विस्तार होगा।

वर्तमान में एयर इंडिया एक्सप्रेस करीब 90 विमानों के बेड़ा का परिचालन करती है, जबकि पूर्ण-सेवा वाली विमान कंपनी एयर इंडिया के पास लगभग 210 विमान हैं। कोलकाता में संवाददाताओं के साथ बात करते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने कहा, ‘फिलहाल हम अब से लगभग तीन वर्षों में एयर इंडिया एक्सप्रेस के लिए करीब 175 विमानों के बेड़े की योजना बना रहे हैं।’

इसका मतलब यह है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस अगले तीन वर्षों के दौरान अपने बेड़े में करीब 85 विमान शामिल करने की योजना बना रही है। उद्योग सूत्रों ने स्पष्ट किया कि लगभग 20 पुराने विमानों को एयर इंडिया से उसकी सहायक कंपनी को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है, जो किफायती विमानन कंपनी है, जबकि तकरीबन 65 नए विमान मुख्य रूप से बोइंग से मिलेंगे।

First Published - December 6, 2024 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट