facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

हर जगह हर किसी के लिए AI: मुकेश अंबानी

Advertisement

दूरसंचार कंपनी ने एआई को बढ़ावा देने के संबंध में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और छोटे कारोबारों को शुरुआत के प्रमुख ध्यान वाले क्षेत्रों के रूप में तय किया है।

Last Updated- August 29, 2024 | 11:19 PM IST
Reliance Chairman Mukesh Ambani reveals AI chatbot Hanuman

RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को बड़े स्तर पर आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) अपनाने की जोरदार वकालत की और तर्क दिया कि अत्याधुनिक तकनीक सभी सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि वाले भारतीयों के लिए सभी उपकरणों पर सुलभ होनी चाहिए। दूरसंचार कंपनी ने एआई को बढ़ावा देने के संबंध में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और छोटे कारोबारों को शुरुआत के प्रमुख ध्यान वाले क्षेत्रों के रूप में तय किया है।

अंबानी ने कहा ‘हमारा मानना है कि एआई कुछ चुनिंदा लोगों के लिए ही सुविधा नहीं होनी चाहिए। एआई सेवाएं सभी उपकरणों पर उपलब्ध होनी चाहिए, सिर्फ महंगे, हाई-एंड वाले उपकरणों पर ही नहीं।’

उन्होंने कहा कि इसके लिए ऐसे डिलिवरी मॉडल की जरूरत है जहां एआई सेवाएं और एआई द्वारा संसाधित डेटा दोनों ही क्लाउड पर पेश किए जाते हों। इसमें प्रत्येक उपयोगकर्ता को अपने डेटा और एआई सेवाओं को कहीं से भी, किसी भी उपकरण पर कम क्षमता वाले उस ब्रॉडबैंड नेटवर्क पर एक्सेस की सुविधा हो, जिसे कंपनी ‘कनेक्टेड इंटेलिजेंस’ कहती है।

जियो के ‘हर जगह हर किसी के लिए एआई’ दृष्टिकोण के बारे में बताते हुए अंबानी ने एआई को लोकतांत्रिक बनाने और भारत में हर किसी को सबसे किफायती दामों पर शक्तिशाली एआई मॉडल तथा सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि कंपनी जियोफोनकॉल एआई शुरू करेगी जिससे उपयोगकर्ता को फोन पर होने वाली बातचीत रिकॉर्ड करने, लिखने और अनुवाद की सुविधा होगी। इस तरह उनके लिए विभिन्न भाषाओं में सर्च करना, शेयर करना और समझना आसान हो जाएगा।

उन्होंने जियो-क्लाउड वेलकम की पेशकश का भी ऐलान किया, जिसमें जियो के उपयोगकर्ताओं को 100 जीबी तक मुफ्त क्लाउड स्टोरेज मिलेगा।

Advertisement
First Published - August 29, 2024 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement