facebookmetapixel
कई राज्यों के कर्ज पर नियंत्रण रखने में विफल एफआरएलPMAY-शहरी 2.0 योजना के तहत गरीबों के आवास का सालाना लक्ष्य 350% बढ़ानिजी जीवन बीमाकर्ताओं के क्रेडिट लाइफ कारोबार में सुधार, माइक्रोफाइनेंस दबाव घटने से दिखी तेजीरूसी तेल नहीं खरीदने पर भारत ने जताई प्रतिबद्धता: व्हाइट हाउस का दावा, रूस बोला—योजना में कुछ नया नहींयेस बैंक की वृद्धि बहाली की कमान विनय टोंसे को, नए एमडी-सीईओ पर अगले चरण की जिम्मेदारीGold, Silver Price Today: सोना फिर ₹1.50 लाख से नीचे लुढ़का, चांदी में भी गिरावटऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने का लक्ष्य: पीयूष गोयलQ3 Results: कॉग्निजेंट का मुनाफा 19% बढ़ा, ट्रेंट के रेवेन्यू में इजाफा; जानें कैसे रहे बाकी कंपनियों के नतीजेइंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय वाइड-बॉडी उड़ानों में की कटौतीएंथ्रोपिक के एआई टूल से टेक कंपनियों में बढ़ी प्रतिस्पर्धा

Microsoft इंडिया में एआई एजेंट की मांग बढ़ी, 9% बढ़ा रेवेन्यू

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का कहना है कि एआई और एआई एजेंट की मदद से बिक्री टीमें राजस्व बढ़ाने और सौदे तेजी से पूरा करने में सक्षम हो रही हैं।

Last Updated- August 30, 2025 | 10:45 AM IST
AI agents helping Microsoft India's sales team boost revenue by 9%
Puneet Chandok President, Microsoft India and South Asia

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया की बिक्री टीमें आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) और एआई एजेंटों का इस्तेमाल करके राजस्व में 9 प्रतिशत का अतिरिक्त इजाफा कर रही हैं। जब वे नए जमाने की तकनीक का इस्तेमाल नहीं करती थीं, उसकी तुलना में अब 20 प्रतिशत तेजी से सौदे कर रही हैं। कंपनी के कंट्री हेड ने यह जानकारी दी। इस एआई पारिस्थितिकी तंत्र में एजेंट सबसे लोकप्रिय चीज बन गए हैं। कंपनियां उन्हें अपने कर्मचारियों के साथ काम करने के लिए लगा रही हैं। उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे सामान्य काम करते हुए लोगों की मदद करेंगे, कारगरता और उत्पादकता में सुधार करेंगे तथा और अधिक मूल्यवर्धित काम करने के लिए समय निकालेंगे।

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष पुनीत चंडोक ने शुक्रवार को बेंगलूरु में वॉलमार्ट ग्लोबल टेक के प्रमुख रिटेल-टेक कार्यक्रम कन्वर्ज 2025 में कहा, ‘यह तकनीक आपकी साथी बने, इसके लिए आपको इसमें विश्वास करना होगा। हमारे वे सभी सेल्स कर्मचारी जो एआई का उपयोग कर रहे हैं, वे राजस्व में 9.3 प्रतिशत का इजाफा कर रहे हैं और 20 प्रतिशत तेजी से सौदे कर रहे हैं। इसका ग्राहक सेवा पर भी असर पड़ रहा है और हमारे समाधान में 12 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है।’ भारत में लगभग 25,000 इंजीनियरों वाली माइक्रोसॉफ्ट पहले ही कह चुकी है कि उसके एक-तिहाई कोड गिटहब के कॉ-पायलट ने लिखे थे।

चंडोक ने आगाह किया कि ऐसे एजेंटों को अपनाने में कंपनी के कार्यबल में अपनी चुनौतियां है। उद्यमों में एआई को अपनाने में अब भी उम्मीद से कम रहने की एक वजह यह है कि कर्मचारी इसे अपनाने में झिझक रहे हैं, इस आशंका के साथ कि यह भविष्य में उनकी नौकरियों को किस तरह प्रभावित करेगा।

First Published - August 30, 2025 | 10:45 AM IST

संबंधित पोस्ट