facebookmetapixel
Advertisement
दिसंबर संकट के बाद इंडिगो की बड़ी उड़ान, 1000 से ज्यादा पायलटों की भर्ती का ऐलानरेरा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ेगी जवाबदेहीनिफ्टी में आईटी सेक्टर की पकड़ कमजोर, 26 साल के निचले स्तर पर पहुंचा वेटेजQ3 में मजबूत प्रदर्शन के बाद इंफोसिस ने कर्मचारियों को औसतन 85% बोनस देने का ऐलान कियाFY26 में शहरी भारत देगा GDP का 70% योगदान, डन एंड ब्रैडस्ट्रीट की रिपोर्ट में बड़ा अनुमानBest FD Rates: एफडी में 8.95% तक ब्याज, फरवरी 2026 में कहां मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न?मिडकैप निवेशकों के लिए बड़ी खबर, BSE लॉन्च करेगा नया इंडेक्स डेरिवेटिववैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछालबीएनपी की जीत के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों में सुधार की उम्मीद, मोदी ने तारिक रहमान से की बाततीखी बहसों के साथ बजट सत्र का पहला भाग पूरा

SBI के बाद बैंक ऑफ इंडिया ने RCom और Anil Ambani को घोषित किया ‘फ्रॉड’

Advertisement

SBI के बाद अब बैंक ऑफ इंडिया ने भी RCom और अनिल अंबानी के खाते को 'फ्रॉड' घोषित किया, 2016 के 700 करोड़ रुपये के लोन में गड़बड़ी का आरोप।

Last Updated- August 24, 2025 | 1:51 PM IST
Anil Ambani
Anil Ambani

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बाद अब बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने भी कर्ज में डूबी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) और इसके पूर्व निदेशक अनिल अंबानी के खाते को ‘फ्रॉड’ घोषित कर दिया है। बैंक ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने साल 2016 में लिए गए लोन में गड़बड़ी और फंड डायवर्जन किया था।

बैंक ऑफ इंडिया ने अगस्त 2016 में आरकॉम को 700 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था। इसमें से अक्टूबर 2016 में जारी की गई आधी राशि को कंपनी ने फिक्स्ड डिपॉजिट में डाल दिया, जबकि यह लोन की शर्तों के खिलाफ था।

आरकॉम ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि 22 अगस्त को उसे बैंक ऑफ इंडिया का पत्र मिला, जिसमें कंपनी, अनिल धीरजलाल अंबानी (पूर्व निदेशक) और मंजरी अशोक कक्कर (पूर्व निदेशक) के खाते को ‘फ्रॉड’ घोषित करने का फैसला बताया गया।

इससे पहले जून में एसबीआई ने भी आरकॉम और अनिल अंबानी के खाते को धोखाधड़ी वाला करार दिया था और फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। इसी शिकायत के बाद सीबीआई (CBI) ने शनिवार को अंबानी के घर और आरकॉम से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की।

एसबीआई का कहना है कि फंड में गड़बड़ी के कारण बैंक को 2,929 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, बैंक ऑफ इंडिया का कहना है कि आरकॉम का खाता 30 जून 2017 को एनपीए हो गया था, जिसमें 724.78 करोड़ रुपये बकाया हैं।

अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह मामला 10 साल से ज्यादा पुराना है और उस समय अंबानी गैर-कार्यकारी निदेशक थे, जिनका कंपनी के दैनिक संचालन से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि अंबानी को “जानबूझकर निशाना बनाया गया है”।

आरकॉम ने बताया कि इसकी सहयोगी कंपनी रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड को भी बैंक ऑफ इंडिया ने इसी तरह का नोटिस जारी किया है।

फिलहाल आरकॉम 40,400 करोड़ रुपये के कुल कर्ज में डूबी हुई है और कंपनी के मामलों को दिवालिया प्रक्रिया के तहत ऋणदाताओं की समिति (CoC) और रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल देख रहे हैं।

Advertisement
First Published - August 24, 2025 | 1:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement