facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Indigo के बाद अब Vistara को मिली बम की धमकी, आपात स्थिती में उतारा गया प्लेन

विमान मुबंई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर चुका है और विमानन कंपनी सभी अनिवार्य जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग कर रही है।

Last Updated- June 02, 2024 | 3:25 PM IST
छोटे विमानों के कुछ पायलटों को Vistara में भेजेगी Air India!, Air India will send some pilots of small aircraft to Vistara!

पेरिस से 306 यात्रियों को लेकर मुंबई आ रही विस्तारा (Vistara) की एक उड़ान को बम की धमकी मिलने के बाद मुबंई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिती में उतारा गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्र के अनुसार पूर्वाह्न 10:08 बजे पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया और विमान 10:19 बजे हवाई अड्डे पर उतरा। सूत्र ने बताया, “पेरिस से मुंबई आने वाली इस उड़ान में 294 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे।”

विस्तारा (Vistara) ने एक बयान में पुष्टि की कि दो जून 2024 को पेरिस से मुंबई के लिए संचालित होने वाली एयरलाइन की उड़ान यूके 024 में सवार हमारे कर्मचारियों ने सुरक्षा संबंधी खामी के बारे में जानकारी दी जिसके बाद एयरलाइन ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया।

बयान में कहा गया कि विमान मुबंई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर चुका है और विमानन कंपनी सभी अनिवार्य जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग कर रही है।

First Published - June 2, 2024 | 3:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट