facebookmetapixel
2025 में भारत के चाय निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचाSBI ने बनाया 52-वीक हाई, Q3 नतीजों के बाद जबरदस्त छलांग, ब्रोकरेज बोले- खरीदोGold, Silver Price Today: सोने में ₹549 की मजबूती के साथ शुरू हुआ कारोबार, चांदी ₹9752 उछलीAI टैलेंट में अमेरिका के बाद भारत नंबर-2, Oracle के VP ने गिनाए आंकड़ेमियाद बढ़ने से विदेशी आय और देर से रिटर्न भरने वालों को लाभविदेशी निवेशक भारत से क्यों दूरी बना रहे हैं? UBS के इंडिया हेड ने बतायाIndia-US Trade: अमेरिका से तेल खरीदेगा भारत? जश्न के पीछे छिपी है महंगी सच्चाईआय छिपाने पर माफी अब संभव, लेकिन टैक्स डिमांड और कानूनी स्थिति देखकर ही करें फैसलाStocks to Watch today: Airtel, Kalyan Jewellers, IREDA, आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्सब्रेकआउट के मुहाने पर खड़े ये 3 शेयर, एक्सपर्ट ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉस

Disney के बाद Reliance Industries की एक और बड़ी डील, इस कंपनी का 13% हिस्सा खरीदने का प्लान

Viacom 18 के पास कुल 40 चैनल हैं, जिनमें कॉमेडी सेंट्रल, एमटीवी समेत कई न्यूज चैनल भी हैं। कंपनी पर मालिकाना हक Reliance का है।

Last Updated- March 14, 2024 | 11:07 AM IST
This company of Mukesh Ambani gave 250 percent return in 1 year, surge of 75 percent in a month मुकेश अंबानी की इस कंपनी ने 1 साल में दिया 250 फीसदी का रिटर्न, महीने भर में ही 75 फीसदी की मारी उछाल
RIL chairman Mukesh Ambani

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को लेकर गुरुवार सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की अगुवाई वाली RIL डिज्नी के बाद एक बड़ी डील कर रही है। RIL वायकॉम-18 मीडिया (Viacom18 Media) में पैरामाउंट ग्लाबोल (Paramount Global) की कुल 13.01 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदने रही है।

कितने रुपये की डील?

Viacom18 Media में पैरामाउंट ग्लाबोल की कुल हिस्सेदारी खरीदने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज कुल 517 बिलियन डॉलर (4,286 करोड़ रुपये) खर्च करेगा। कंपनी की ओर से एक्सचेंज फाइलिंग में ये जानकारी दी गई है।

रिलायंस ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने पैरामाउंट ग्लोबल की वायकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की 13.01 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के लिए उसकी दो अनुषंगी कंपनियों के साथ समझौता किया है।

यह भी पढ़ें: Meesho ने 200 करोड़ रुपये का ESOP पुनर्खरीद कार्यक्रम शुरू किया, 1700 कर्मचारियों को होगा लाभ

Viacom 18, TV18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड की एक सब्सिडियरी कंपनी है। मौजूदा वक्त में, कंपनी के पास वायाकॉम-18 के अनिवार्य रूप से कन्वर्टिबल प्रेफरेंस शेयर हैं जो 57.48 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर हैं। बता दें कि Viacom 18 के पास कुल 40 चैनल हैं, जिनमें कॉमेडी सेंट्रल, एमटीवी समेत कई न्यूज चैनल भी हैं। कंपनी पर मालिकाना हक रिलायंस का है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पैरामाउंट ने कंफर्म किया है कि उसका RIL के साथ कंटेंट लाइसेंसिंग एग्रीमेंट जारी रहेगा।

इस महीने की 7 तारीख को ऐसी खबरें सामने आई थीं कि पैरामाउंट ग्लोबल इंडिया मीडिया ज्वाइंट वेंचर में अपनी हिस्सेदारी रिलायंस को बेच सकता है। हालांकि, इस खबर पर तब कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।

अगर यह अधिग्रहण सफलतापूर्वक हो जा ता है तो Disney के बाद ये रिलायंस की बड़ी डील होगी।

यह भी पढ़ें: Patanjali Foods Limited ने 6 रुपये के अंतरिम डिविडेंड को दी मंजूरी

पैरामाउंट ने क्यों हिस्सेदारी बेचने का लिया फैसला?

रिपोर्ट के अनुसार यह समझौता पैरामाउंट द्वारा कर्ज कम करने के लिए एक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Reliance-Disney की डील

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, वायकॉम18 मीडिया और अमेरिका की बड़ी मीडिया कंपनी द वॉल्ट डिज्नी कॉरपोरेशन ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत वायकॉम18 और स्टार इंडिया के टेलीविजन एवं डिजिटल स्ट्रीमिंग कारोबार के विलय किया जाएगा जिसके बाद एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनेगी। इस कंपनी का मूल्यांकन तकरीबन 70,352 करोड़ रुपये होगा और भारतीय मनोरंजन क्षेत्र में यह बड़ी कंपनी होगी।

इस सौदे के तहत रिलायंस समूह की मीडिया कंपनी वायकॉम18 का विलय डिज्नी के स्वामित्व वाली कंपनी स्टार इंडिया में किया जाएगा। आरआईएल इस संयुक्त उद्यम में 11,500 करोड़ रुपये (1.4 अरब डॉलर) का निवेश करेगी। एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि नीता अंबानी इस संयुक्त उद्यम की चेयरपर्सन होंगी जबकि मीडिया के दिग्गज उदय शंकर वाइस चेयरपर्सन होंगे।

First Published - March 14, 2024 | 11:07 AM IST

संबंधित पोस्ट