facebookmetapixel
Advertisement
निवेश मांग घटने से प्लेटिनम मार्केट में सरप्लस की उम्मीद, ज्वेलरी मांग में 32 फीसदी की गिरावटe₹ और UPI में क्या फर्क? पैसा कहां रहता है, किसे मिलता है ब्याज और कैसे होता है भुगतान, जानिए सबकुछम्युचुअल फंड में क्या ‘चॉइस ओवरलोड’ बनी चुनौती? सर्वे में सामने आई अहम जानकारीअस्पताल में भर्ती नहीं हुए तो क्या मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम? कर्नाटक हाईकोर्ट ने कर दिया साफब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार, तीन महीने बाद फिर उछला कच्चा तेल; आगे 115 डॉलर तक जाने का अनुमानOYO IPO पर आया अपडेट! इसी वित्त वर्ष में आएगा पब्लिक इश्यू? CEO रितेश अग्रवाल ने बताया प्लानसिंगापुर के PM की सैलरी में 64% बढ़ोतरी, मिलेंगे करीब 25 करोड़ रुपये; मोदी और ट्रंप को कितनी तनख्वाह?रिकॉर्ड हाई पर तांबा! महंगे भाव ने बिगाड़ा मेटल ट्रेडर्स का गणित, अब कर्ज की भी दिक्कतहुंडई इंडिया लाएगी सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, EV मार्केट में विस्तार के लिए तैयार की बड़ी योजनाRentomojo IPO: ग्रे मार्केट में ₹140 का प्रीमियम, 34.65% लिस्टिंग गेन का संकेत; क्या पैसा लगाना सही रहेगा?

Accenture और Cognizant के बाद LinkedIn भी छंटनी की राह पर, निकाले 700 से ज्यादा कर्मचारी

Advertisement
Last Updated- May 09, 2023 | 5:29 PM IST

टेक कंपनियों में छंटनी का दौर लगातार जारी है। हाल ही में Twitter, Meta जैसी दिग्गज कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब माइक्रोसॉफ्ट की स्वामित्व वाली लिंक्डइन (LinkedIn) ने भी 716 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। वर्तमान में LinkedIn में 20,000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं, जिसमें से यह अब 3.5 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी कर रही है।

LinkedIn के CEO रायन रोसलैंस्की (Ryan Roslansky) ने एक ईमेल के माध्यम से बताया कि यह कदम कंपनी के ऑपरेशन को और बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।

उन्होंने सोमवार को कर्मचारियों को लिखे ईमेल में बताया कि दुनियाभर में लगातार तेजी से बदलाव हो रहा है, ऐसे में LinkedIn भी अपने Global Business Organization (GBO) में बदलाव कर रही है। उन्होंने कहा कि हम चीन के साथ अपनी रणनीति में बदलाव कर रहे हैं, जिसकी वजह से 716 कर्मचारियों का कोई रोल नहीं बचेगा। इस वजह से कंपनी छंटनी कर रही है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने ऐसा निर्णय वैश्विक मंदी और ग्लोबल डिमांड में गिरावट के चलते लिया है। हालांकि, LinkedIn ने मार्च तिमाही में रिकॉर्ड इंगेजमेंट देखा था। मार्च तिमाही में 93 करोड़ से ज्यादा लोगों की इंगेजमेंट दिखी थी। इस सोशल प्लेटफॉर्म पर करोड़ों प्रोफेशनल्स कनेक्ट होना चाहते हैं ताकि वे कहीं नौकरी पा सकें। इस प्लेटफॉर्म पर बड़ी मात्रा में नौकरियों को लेकर जानकारी मिल जाती है। इसके साथ ही वे लोग भी इस प्लेटफॉर्म पर आते हैं जो कुछ सीखना चाहते हैं या कुछ बेचना चाहते हैं।

Also read: Air India ने पायलटों को रिवाइज्ड कंपनसेशन स्ट्रक्चर स्वीकार करने के लिए दिया वक्त

उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों के लिए लिखा, ‘अगर इस फैसले से आपका रोल सीधे प्रभावित होता है, तो अगले घंटे के भीतर आपकी टीम के लीडर और हमारे GTO के एक मेंबर की तरफ से एक मीटिंग की जाएगी, जिसमें आप जुड़ सकते हैं।’

उन्होंने यह बात भी स्वीकारी की LinkedIn के माध्यम से इसके मेंबर और कस्टमर को जहां आर्थिक लाभ मिल रहा है, वहीं कंपनी कस्टमर्स के इंगेजमेंट में भी भारी इजाफा देख रही है। यानी LinkedIn प्लेटफॉर्म पर लोगों का जुड़ाव भारी संख्या में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम ग्राहकों के व्यवहार में बदलाव और रेवेन्यू वृद्धि में भी गिरावट देख रहे है।’

Also read: RTI में हुआ खुलासा, पिछले पांच वित्त वर्ष में SBI का 7,655 करोड़ रुपये का होम लोन फंसा

मार्च तिमाही में LinkedIn का रेवेन्यू 8 फीसदी बढ़ गया था। बता दें कि 2016 में लिंक्डइन को माइक्रोसॉफ्ट ने 26 अरब डॉलर में खरीद लिया था।

Advertisement
First Published - May 9, 2023 | 5:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement