facebookmetapixel
Advertisement
Valentine Day Pick: ₹1640 पर खरीदारी का मौका, ₹1890 तक जाएगा Tech Mahindra? ब्रोकरेज ने जताया भरोसाHUL Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 2 गुना से ज्यादा बढ़ा, नेट सेल्स बढ़कर ₹16,441 करोड़ITR फाइल करने के बाद भी नहीं मिला रिफंड? जानिए एक्सपर्ट के अनुसार देरी की 6 मुख्य वजहेंBharat Bandh Today: आज क्या रहेगा बंद, क्या सेवाएं रहेंगी चालू? जानिए पूरी जानकारीGold-Silver Price Today: वैलेंटाइन डे से पहले सोने-चांदी के दामों में गिरावट, चेक करें आज के रेटक्या सोना-चांदी में फिर से जोरदार तेजी आएगी? Emkay Wealth की रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचलहो गया ऐलान! 160 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी फार्मा कंपनी, जान लें रिकॉर्ड डेटप्रधानमंत्री ने अमेरिका को सौंपा भारत का भविष्य: राहुल गांधीपूंजी निवेश से प्रगति की राह, 2047 लक्ष्य की ओर सरकार का कदमनिफ्टी भले रुका, लेकिन इन 3 शेयरों में आज दिख रहा 5 से 8% तक का अपसाइड!

Online gambling का विज्ञापन न करने की सलाह गेमिंग मंचों के लिए मददगारः AIGF

Advertisement

CCPA ने सभी हितधारकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए सहित अवैध गतिविधियों का समर्थन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Last Updated- March 07, 2024 | 2:11 PM IST
online gambling
Representative Image

गेमिंग उद्योग निकाय एआईजीएफ ने कहा कि मशहूर हस्तियों और प्रभावशाली लोगों को ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ कंपनियों को बढ़ावा देने से परहेज करने की उपभोक्ता निगरानी संस्था सीसीपीए की सलाह से वास्तविक मंचों को अवैध मंचों से अलग करने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने सभी हितधारकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए सहित अवैध गतिविधियों का समर्थन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस चेतावनी पर गेमिंग फेडरेशन एआईजीएफ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रोलैंड लैंडर्स ने एक बयान में कहा, “हम देश-विरोधी अवैध विदेशी गेमिंग साइटों के खिलाफ ऐसा निर्णायक कदम उठाने के लिए सरकार के आभारी हैं जो सरोगेट समाचार और खेल वेबसाइटों की आड़ में भारत में विज्ञापन दे रही हैं। इससे वैध भारतीय ऑनलाइन कौशल गेमिंग परिचालकों को अलग करने में मदद मिलेगी।”

सीसीपीए की सलाह सट्टेबाजी और जुए जैसी अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों की बढ़ती घटनाओं के जवाब में आई है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के अनुरूप दी गई सलाह में विभिन्न कानूनों के तहत निषिद्ध गैरकानूनी गतिविधियों के विज्ञापन, प्रचार और समर्थन पर रोक लगाने पर जोर दिया गया है।

लैंडर्स ने कहा, “एआईजीएफ 2018 से ही इस खतरे का जिक्र करता रहा है। हम लगातार इन मुद्दों को विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के साथ उठा रहे हैं। हमने भारत के प्रमुख ओटीटी मंचों, सैटेलाइट चैनलों, समाचार पत्रों और कई भारतीय खेल लीग में प्रायोजकों के रूप में लगातार विज्ञापन देने के साक्ष्य भी मुहैया कराए हैं।”

उन्होंने उम्मीद जताई कि टीवी नेटवर्क, ओटीटी और समाचार प्रकाशक सीसीपीए की सलाह को गंभीरता से लेंगे और इन देश-विरोधी वेबसाइटों का समर्थन नहीं करेंगे।

Advertisement
First Published - March 7, 2024 | 2:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement