facebookmetapixel
Advertisement
Defence शेयरों में कोहराम! BEL, BEML से लेकर सोलर इंडस्ट्रीज तक के शेयर टूटे; एक्सपर्ट ने बताई वजहतकनीकी खराबी से नहीं रुकेगा शेयर बाजार? SEBI ने मजबूत बैकअप सिस्टम का दिया प्रस्तावPF का पैसा निकालने की सोच रहे हैं? EPF के फॉर्म 10C को अच्छे से समझ लें, नहीं तो होगी मुश्किल!NSE IPO को उम्मीद से ज्यादा मांग, ₹6000 करोड़ से ज्यादा की एंकर बुक: CEO आशीष चौहानLoan लेने की सोच रहे हैं? पहले पहचान लें ये 6 खतरे, एक गलती पड़ सकती है जेब पर भारीतेल महंगा, सोना सस्ता! पश्चिम एशिया की जंग में ‘सेफ हेवन’ गोल्ड क्यों नहीं चढ़ रहा?Equity Funds: इक्विटी होल्डिंग में कौनसा फंड हाउस रहा अव्वल? अगस्त में इन 5 फंड्स का रहा जलवा250,000 नौकरियां! त्योहारी सीजन से पहले Flipkart ने खोला नौकरियों का पिटारामहंगी हो रही खाने की थाली, प्याज 50% तो अदरक 70% से ज्यादा महंगा; बारिश और जंग ने बढ़ाई परेशानीNPCI ने UPI पर चार्ज लगाने के लिए बैंकों से शुरू की चर्चा, ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर लगेगी फीस!

नियामकीय हस्तक्षेप चाहेगी आदित्य

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:13 AM IST

रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (आरएनएलआईसी) के लिए देर से बोली लगाने वाली आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने धमकी दी है कि अगर रिलायंस कैपिटल के प्रशासक द्वारा कंपनी के बारे में अतिरिक्त जानकारी की मांग को नजरअंदाज किया जाता है, तो वह नियामकों और अदालत के हस्तक्षेप की मांग करेगी। 
16 नवंबर को लिखे एक पत्र में आदित्य बिड़ला सन एलआईसी ने प्रशासक पर रिलायंस निप्पॉन एलआईसी से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है। कंपनी ने कहा कि बार-बार याद दिलाने के बावजूद न तो उसके सवालों का जवाब दिया गया और न ही प्रबंधन की बैठक की उसकी मांग पर विचार किया गया। 
कंपनी ने प्रशासक पर जानकारी उपलब्ध कराने या प्रबंधन की बैठकें आयोजित करने के लिए उसके बार-बार के अनुरोधों की ढिठाई से अनदेखी करने का आरोप लगाया है। आदित्य बिड़ला कैपिटल ने अपने पत्र में कहा है कि उसके द्वारा मांगी जा रही जानकारी रिलायंस कैपिटल के सभी हितधारकों के लिहाज से आरएनएलआईसी की परिसंपत्तियों का समग्र मूल्यांकन करने और अधिकतम मूल्य के लिए प्रतिस्पर्धी समाधान बोली प्रस्तुत करने के लिए महत्त्वपूर्ण है। 

समाधान योजना को अंतिम रूप से प्रस्तुत करने की समयसीमा को ध्यान में रखते हुए यह बात और भी महत्त्वपूर्ण हो जाती है कि अपेक्षित जानकारी या स्पष्टीकरण जल्द से जल्द प्रदान किए जाएं, ऐसा न होने पर समाधान प्रक्रिया की शर्तें प्रभावित हो सकती हैं। कंपनी ने कहा है कि अगर जानकारी बोली जमा करने की समय सीमा यानी 28 नवंबर के काफी करीब मिलती हैं, तो शायद वह आरएनएलआईसी के लिए वित्तीय बोली जमा करने के लिए जरूरी मंजूरी न ले पाए।

Advertisement
First Published - November 22, 2022 | 1:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement