facebookmetapixel
Advertisement
AI इम्पैक्ट समिट में बिल गेट्स की भागीदारी पर सस्पेंस, वेबसाइट से हटा नाम, फाउंडेशन बोला: आएंगेदिल्ली HC में भिड़े सोशल मीडिया दिग्गज और बाबा रामदेव, पैरोडी व व्यंग्य को हटाने पर छिड़ी कानूनी जंगसुप्रीम कोर्ट की गंभीर चेतावनी: वकालत में AI का अंधाधुंध इस्तेमाल पड़ेगा भारी, गढ़े जा रहे फर्जी केससर्वोच्च न्यायालय की रेरा पर टिप्पणी से रियल एस्टेट में सख्त अनुपालन और प्रवर्तन पर ध्यान बढ़ने के आसारबिना सिबिल स्कोर के भी मिलेगा लोन: पहली बार कर्ज लेने वालों के लिए AI आधारित स्कोरिंग लाएगी सरकारNBFC सेक्टर में AI की क्रांति: बजाज और टाटा कैपिटल जैसे दिग्गज अब मशीनों से बांट रहे हैं करोड़ों का लोनबांग्लादेश के पीएम बने तारिक रहमान, भारत आने का न्योताIndia-US Trade: अमेरिका से आयात में 24% का बड़ा उछाल, ट्रंप की चिंता दूर करने की कोशिशमुंबई में जीईसी सम्मेलन: भारत अब एक भरोसेमंद वैश्विक भागीदारइंश्योरेंस होगा सस्ता: एजेंटों के कमीशन ढांचे में बदलाव की सिफारिश, घट सकता है प्रीमियम का बोझ

Reliance संपत्ति निर्माण में नबंर वन, Adani की कंपनी ने कराई तगड़ी कमाई

Advertisement

अध्ययन में कहा गया है कि टॉप 10 सबसे तेज संपत्ति निर्माण करने वाली कंपनियों में यदि 2018 में 10 लाख रुपये का निवेश किया जाता, तो यह राशि 2023 में बढ़कर एक करोड़ रुपये होती।

Last Updated- December 17, 2023 | 2:42 PM IST
क्रैश हुआ शेयर बाजार, एक ही दिन में निवेशकों के डूब गए 15.32 लाख करोड़ रुपये; अंबानी-अदाणी की संपत्ति इतनी घटीStock market crashed, investors lost Rs 15.32 lakh crore in a single day; Ambani-Adani's wealth decreased so much

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 2018 से 2023 तक पांच साल के दौरान संपत्ति निर्माण के लिहाज से अव्वल रही है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के एक अध्ययन के अनुसार अदाणी एंटरप्राइजेज ने भी निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दिया।

Reliance लगातार पांचवीं बार संपत्ति निर्माण में अव्वल

कंपनियों के शेयर बाजार में प्रदर्शन पर आधारित इस अध्ययन में कहा गया कि रिलायंस लगातार पांचवीं बार संपत्ति निर्माण में अव्वल रही। कंपनी ने 2018-23 के बीच 9,63,800 करोड़ रुपये की संपत्ति जोड़ी। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (6,77,400 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (4,15,500 करोड़ रुपये), इन्फोसिस (3,61,800 करोड़ रुपये) और भारती एयरटेल (2,80,800 करोड़ रुपये) का स्थान रहा।

मोतीलाल ओसवाल ने अपने अध्ययन में कहा कि एक कम चर्चित कंपनी लॉयड्स मेटल्स ने 2018-23 के दौरान 79 प्रतिशत सालाना वृद्धि दर (सीएजीआर) के साथ सबसे तेजी से संपत्ति निर्माण किया। अदाणी समूह की प्रमुख फर्म अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड 78 प्रतिशत सीएजीआर के साथ दूसरे स्थान पर रही।

अध्ययन में कहा गया है कि टॉप 10 सबसे तेज संपत्ति निर्माण करने वाली कंपनियों में यदि 2018 में 10 लाख रुपये का निवेश किया जाता, तो यह राशि 2023 में बढ़कर एक करोड़ रुपये होती। यह 59 प्रतिशत का सीएजीआर प्रतिफल है।

‘ऑल-राउंड वेल्थ क्रिएटर्स’ में अदाणी एंटरप्राइजेज टॉप पर

शेयर बाजार में सबसे तेज, सबसे बड़े और लगातार बेहतर प्रदर्शन को दर्शाने वाली श्रेणी ‘ऑल-राउंड वेल्थ क्रिएटर्स’ में अदाणी एंटरप्राइजेज टॉप पर रही। फर्म कुल संपत्ति निर्माण के लिहाज से 9वें स्थान पर, सबसे तेज संपत्ति निर्माण के लिहाज से दूसरे स्थान पर और लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिहाज से पांचवे स्थान पर है। इस श्रेणी में इसके बाद वरुण बेवरेजेज, अदाणी पावर, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान है। इस सूची में रिलायंस 10वें नंबर पर है।

Advertisement
First Published - December 17, 2023 | 2:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement