facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी-मैक्रों की बातचीत, शांति बहाली के लिए समन्वय पर जोरनिवेश में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी, 56% अब खुद ले रही फैसले; लेकिन फाइनैंशियल प्लानिंग में बड़ा गैपKotak इक्विटीज की चेतावनी: ईरान संघर्ष लंबा चला तो भारतीय कंपनियों की कमाई पर पड़ेगा असरThe Wealth Company MF ने उतारा नया स्मॉल कैप फंड, ₹2,000 की SIP से निवेश शुरूईरान युद्ध से इजराइल की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव, 6​ दिन में 3 अरब डॉलर नुकसान का अनुमान: रिपोर्ट360 ONE MF ने बाजार में उतारा नया SIF, ग्रोथ और इनकम पर फोकस; किसे लगाना चाहिए पैसाबाजार में गिरावट पर खरीदारी या करें इंतजार? किन सेक्टर्स से रखें दूरी; मार्केट एक्सपर्ट ने बताई स्ट्रेटेजीफरवरी में ऑटो बिक्री में जोरदार उछाल, टू-व्हीलर्स से ट्रैक्टर तक सभी सेगमेंट में तेज बढ़तक्या है फोर्स मेज्योर, और जंग के वक्त एनर्जी कंपनियों के लिए यह क्यों जरूरी हो गयापश्चिम एशिया तनाव से तेल 80 डॉलर पार, ONGC-Oil India पर ब्रोकरेज बुलिश

Adani Total ने नेचुरल गैस में ग्रीन हाइड्रोजन मिश्रण का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया

Advertisement

टोटल एनर्जीज की संयुक्त उद्यम कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि हरित हाइड्रोजन का गैस में मिश्रण धीरे-धीरे बढ़ाकर आठ प्रतिशत तक किया जाएगा।

Last Updated- November 28, 2023 | 5:01 PM IST
Adani Group
Representative Image

अदाणी टोटल गैस लिमिटेड ने घरों में खाना पकाने और ईंधन के रूप में उद्योग को बेचे जाने वाली प्राकृतिक गैस में प्रायोगिक तौर पर हरित हाइड्रोजन का मिश्रण शुरू कर दिया है। उद्योगपति गौतम अदाणी का समूह और फ्रांसीसी ऊर्जा कंपनी टोटल एनर्जीज की संयुक्त उद्यम कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि हरित हाइड्रोजन का गैस में मिश्रण धीरे-धीरे बढ़ाकर आठ प्रतिशत तक किया जाएगा।

इसमें कहा गया, “परियोजना के हिस्से के रूप में एटीजीएल गुजरात के अहमदाबाद में 4,000 से अधिक आवासीय और वाणिज्यिक ग्राहकों के लिए प्राकृतिक गैस के साथ हरित हाइड्रोजन (जीएच2) को मिश्रित करने के लिए नवीनतम तकनीकों का उपयोग करेगी।”

हरित हाइड्रोजन का उत्पादन नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग कर ‘इलेक्ट्रोलाइसिस’ प्रक्रिया के जरिये पानी के अणुओं को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैस में विभाजित कर किया जाता है। जलती हुई गैस की तुलना में हाइड्रोजन मिश्रण में कार्बन की मात्रा कम होती है लेकिन इसमें तापन क्षमता समान होती है।

यह भी पढ़ें : हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद आज लौटे Adani Group के सबसे अच्छे दिन, मार्केट वैल्यू में हुआ 15 अरब डॉलर का इजाफा

बयान में कहा गया, “पायलट परियोजना के वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल, 2024 से मार्च, 2025) तक चालू होने की उम्मीद है और नियामकीय मंजूरियों के आधार पर मिश्रण में हरित हाइड्रोजन का प्रतिशत धीरे-धीरे 8 प्रतिशत या उससे अधिक तक किया जाएगा।”

एटीजीएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुरेश पी मंगलानी ने कहा, “हम पयार्वरण की दृष्टि से टिकाऊ संचालन के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह परियोजना वर्ष 2047 तक भारत को ऊर्जा स्वतंत्र देश के रूप में स्थापित करने के लिए देश में बुनियादी ढांचा निर्माण के प्रति हमारे समर्पण को प्रदर्शित करता है। यह परियोजना हमारे कार्बन उत्सर्जन को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।’’

एटीजीएल के पास 38 भौगोलिक क्षेत्रों (जीए) में वाहनों के लिए सीएनजी, घरों में पाइप के जरिये रसोई गैस तथा उद्योगों के लिए पाइपलाइन गैस की खुदरा बिक्री का लाइसेंस है।

कंपनी का गुजरात में अहमदाबाद और वडोदरा, हरियाणा में फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खुर्जा में पूर्ण शहरी गैस वितरण नेटवर्क है। इसके अलावा, इलाहाबाद, चंडीगढ़, एर्नाकुलम, पानीपत, दमन, धारवाड़ और उधमसिंह नगर गैस वितरण का विकास अदाणी टोटल गैस लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के एक समूह को सौंपा गया है।

Advertisement
First Published - November 28, 2023 | 4:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement