facebookmetapixel
Advertisement
बांग्लादेश में नई सरकार का आगाज: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ओम बिरलाBudget 2026 पर PM का भरोसा: ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली मजबूरी खत्म, यह ‘हम तैयार हैं’ वाला क्षण9 मार्च को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चाIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया का दिग्गज टेक नेतृत्व, $100 अरब के निवेश की उम्मीदAI इम्पैक्ट समिट 2026: नगाड़ों की गूंज व भारतीय परंपरा के साथ 35,000 मेहमानों का होगा भव्य स्वागतदिल्ली में AI का महाकुंभ: भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट सोमवार से, जुटेंगे 45 देशों के प्रतिनिधिकॉरपोरेट इंडिया की रिकॉर्ड छलांग: Q3 में लिस्टेड कंपनियों का मुनाफा 14.7% बढ़ा, 2 साल में सबसे तेजएशियाई विकास बैंक का सुझाव: केवल जरूरतमंदों को मिले सब्सिडी, भ्रष्टाचार रोकने के लिए ऑडिट जरूरीRBI की सख्ती से बढ़ेगी NBFC की लागत, कर्ज वसूली के नए नियमों से रिकवरी एजेंसियों पर पड़ेगा बोझनिवेशकों की पहली पसंद बना CD: कमर्शियल पेपर छोड़ सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट की ओर मुड़ा रुख

Adani Group तेलंगाना में करेगा 12,400 करोड़ रुपये का निवेश, कई लोगों को मिलेगा रोजगार

Advertisement

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) भी दो पंप भंडारण परियोजनाएं स्थापित करने के लिए 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी।

Last Updated- January 17, 2024 | 3:11 PM IST
Adani Ports Stock

अदाणी समूह (Adani Group) और तेलंगाना सरकार ने बुधवार को राज्य में 12,400 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के लिए चार समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

अदाणी समूह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ)-2024 में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की उपस्थिति में इन एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

एमओयू के तहत अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) अगले पांच से सात साल में 100 मेगावाट के डेटा सेंटर में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी। यह डेटा सेंटर नवीकरणीय ऊर्जा द्वारा संचालित होगा।

एईएल इस परियोजना के लिए वैश्विक स्तर पर सक्षम आपूर्तिकर्ताओं का आधार बनाने के लिए स्थानीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) और स्टार्टअप के साथ काम करेगी।

600 लोगों को मिलेगा रोजगार 

बयान में कहा गया है कि इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 600 लोगों को रोजगार मिलेगा। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) भी दो पंप भंडारण परियोजनाएं स्थापित करने के लिए 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी। ये कोयाबेस्टगुडेम में 850 मेगावाट और नाचराम में 500 मेगावाट की परियोजनाएं होंगी।

वहीं अंबुजा सीमेंट्स यहां 60 लाख टन सालाना क्षमता के सीमेंट संयंत्र पर अगले पांच साल में 1,400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 4,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

बयान में कहा गया है कि अडाणी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड अडाणी एयरोस्पेस पार्क में काउंटर ड्रोन और मिसाइल प्रणाली के अनुसंधान, विकास, डिजाइन, विनिर्माण और एकीकरण के लिए एक व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने को 10 साल में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी।

बयान में कहा गया है कि इन परियोजनाओं के माध्यम से विकसित पारिस्थितिकी तंत्र भारत की रक्षा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा और 1,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करेगा।

Advertisement
First Published - January 17, 2024 | 1:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement