facebookmetapixel
Advertisement
होरमुज पर खतरे के बीच भारत के पास सिर्फ 74 दिन का स्टॉक, लेकिन अगर संकट लंबा चला तो क्या होगा?Gold Silver Price Today: ईरान-इजरायल तनाव से सोना-चांदी में रिकॉर्ड तोड़ उछाल; जानें आज के रेटPM मोदी ने नेतन्याहू से की फोन पर अहम बातचीत, कहा – नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरिजंग के बीच कच्चा तेल 1 डॉलर महंगा होने पर, कितने बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? समझिए कैलकुलेशनफिनो पेमेंट्स बैंक का एसएफबी बनने का सपना जारी, गुप्ता की गिरफ्तारी ने नहीं रोका रास्ताStock Market Update: अमेरिका-ईरान में जंग के डर से सहमा बाजार, सेंसेक्स 1100 अंक गिरा, निफ्टी 24900 के नीचे; निवेशकों के ₹6 लाख करोड़ साफCCIL का मामला फिर से चर्चाओं में, ईएसएमए से समाधान के लिए RBI सक्रियHoli Travel: होली पर घर जाने की होड़, बुकिंग में जबरदस्त उछालकॉरपोरेट सेक्टर की सेहत सुधरी, क्या अब आएगा निवेश बूम? जानें क्या बोले प्रधानमंत्री के प्रधान सचिवशॉर्ट-टर्म शोर से दूर रहें, लंबी रणनीति पर ध्यान दें, कोटक MF के MD नीलेश शाह की सलाह

Adani Group के कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख अमन कुमार का NDTV के निदेशक मंडल से इस्तीफा

Advertisement
Last Updated- April 09, 2023 | 10:07 PM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here

अदाणी समूह के कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कारपोरेट मामलों के प्रमुख अमन कुमार सिंह ने व्यस्तताओं के चलते एनडीटीवी लिमिटेड के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है।

उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का मामला भी चल रहा है। नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार को बताया, “अमन कुमार सिंह ने अपनी व्यस्तताओं के चलते कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी हो गया है।”

भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के पूर्व अधिकारी और छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में एक शक्तिशाली नौकरशाह सिंह उस समय मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव थे। वह नौकरी से इस्तीफा देकर नवंबर, 2022 में अदाणी समूह से बतौर कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख के तौर पर जुड़े थे।

अदाणी के एनडीटीवी का अधिग्रहण करने के बाद अदाणी समूह ने सिंह को एनडीटीवी के निदेशक मंडल में शामिल किया था। छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फरवरी, 2022 में सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।

Advertisement
First Published - April 9, 2023 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement