facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Adani Green को Q1 में 60% की बढ़ोतरी के साथ ₹713 करोड़ का जबरदस्त मुनाफा, EBITDA भी 30% उछला

Advertisement

कंपनी की बिजली आपूर्ति से होने वाली आय इस तिमाही में 3,312 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही के 2,528 करोड़ रुपये से 31 फीसदी ज्यादा है।

Last Updated- July 28, 2025 | 5:20 PM IST
Adani Group
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Adani Green Q1 results: Adani Green Energy ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने बीती तिमाही कुल 713 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। यह पिछले साल की इसी तिमाही के 446 करोड़ रुपये के मुकाबले 60 फीसदी ज्यादा है। अगर तिमाही-दर-तिमाही आधार पर देखें, तो यह मुनाफा जनवरी-मार्च 2025 के 230 करोड़ रुपये से 210 फीसदी अधिक है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में यह बताया।

कंपनी की बिजली आपूर्ति से होने वाली आय भी इस तिमाही में 3,312 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही के 2,528 करोड़ रुपये से 31 फीसदी ज्यादा है। पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च 2025) के 2,666 करोड़ रुपये की तुलना में यह 24.2 फीसदी की बढ़ोतरी है। कंपनी का कहना है कि यह शानदार प्रदर्शन 4.9 गीगावाट की ग्रीन एनर्जी की क्षमता बढ़ाने, नई टेक्नोलॉजी अपनाने, प्लांट की परफॉर्मेंस सुधारने और गुजरात के खावड़ा और राजस्थान जैसे अच्छे लोकेशन पर प्रोजेक्ट शुरू करने से ये शानदार रिजल्ट आए।

Also Read: Explainer: शीर्ष आईटी कंपनियों के लिए कमजोर रही वित्त वर्ष की पहली तिमाही, नतीजों ने किया निराश

Q1 में ऑपरेटिंग एफिशिएंसी में जबरदस्त बढ़ोतरी

Adani Green की ऑपरेटिंग एफिशिएंसी में पिछले साल के मुकाबले 45 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह अब 15.8 गीगावाट हो गई है। पिछले एक साल में कंपनी ने 4.9 गीगावाट की अतिरिक्त क्षमता जोड़ी। इसके साथ ही, कंपनी की ऊर्जा बिक्री में 42 फीसदी का उछाल आया और यह 10,479 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई। यह आंकड़ा पूरे वित्त वर्ष 2022 की कुल बिक्री से भी ज्यादा है।

कंपनी के खर्चों में भी इस तिमाही में बढ़ोतरी देखी गई। कुल खर्च 3,050 करोड़ रुपये रहे, जो पिछले साल की समान तिमाही के 2,437 करोड़ रुपये से 25.2 फीसदी ज्यादा हैं। पिछली तिमाही के 2,711 करोड़ रुपये के मुकाबले खर्च में 12.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। कंपनी का EBITDA भी पहली तिमाही में 3,108 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 31 फीसदी अधिक है।

सोमवार को Adani Green के शेयर BSE पर 2.9 फीसदी की तेजी के साथ 1,004.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। कंपनी की प्रति शेयर आय (बेसिक और डायल्यूटेड) 4.26 रुपये रही।

Advertisement
First Published - July 28, 2025 | 5:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement