facebookmetapixel
LPG Price Hike: बढ़ गए 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम, जानिए नई कीमतBudget 2026: ये 3 ऐलान हुए तो शेयर बाजार में आ सकती है जोरदार तेजी, नीतिन कामत भी कर चुके है मांगBudget 2026: बाजार को बजट से क्या उम्मीदें ? क्या अमेरिकी टैरिफ से किसी सेक्टर को मिल सकती है राहत; जानेंStocks to Watch Today: Meesho से Bajaj Auto तक, आज इन शेयरों पर रहेगा निवेशकों का फोकसStock Market Update: बजट से पहले निवेशक सतर्क, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट; सन फार्मा 3% चढ़ाBudget 2026 Live: वित्त मंत्री सीतारमण सुबह 11 बजे पेश करेंगी बजट; टैक्स और कैपेक्स पर दिखेगा फोकसBudget 2026: क्या निर्मला सीतारमण टैक्स कटौती और भारी निवेश से अमेरिकी टैरिफ का चक्रव्यूह तोड़ेंगी?IMD Weather Alert: फरवरी में सताएगी समय से पहले गर्मी, रबी फसलों और अन्य पैदावार पर मंडराया खतराSun Pharma का मुनाफा 16% उछला: Q3 में कमाए ₹3,369 करोड़, नए प्रोडक्ट्स ने बढ़ाई कंपनी की रफ्तारBudget 2026: बाजार के शोर में न खोएं आपा, एक्सपर्ट से समझें निवेश को मुनाफे में बदलने का मंत्र

अदाणी परिवार ने किया निवेश, अंबुजा सीमेंट्स में लगाए 8,339 करोड़

Adani's stake in Ambuja Cement: मंगलवार के कारोबार में, अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 617 रुपये पर बंद हुआ था, जो उसके पिछले दिन के बंद भाव से 1.68 प्रतिशत तक अ​धिक है।

Last Updated- April 17, 2024 | 10:03 PM IST
Adani Group

अदाणी फैमिली ने अंबुजा सीमेंट्स में अतिरिक्त 8,339 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसके साथ ही अंबुजा सीमेंट्स में अदाणी की प्रवर्तक हिस्सेदारी बढ़कर 70.3 प्रतिशत हो गई है।

अंबुजा सीमेंट्स ने अपने बयान में कहा है, ‘कंपनी की प्रवर्तक अदाणी फैमिली ने 8,339 करोड़ रुपये का अन्य निवेश कर कंपनी में वारंट को पूरी तरह से सब्सक्राइब कर लिया है। इससे कुल निवेश बढ़कर 20,000 करोड़ रुपये हो गया है।’

सितंबर 2022 में, अदाणी समूह ने हो​​ल्सिम की अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी में हिस्सेदारी खरीदी थी। इस अ​​धिग्रहण के बाद, अक्टूबर 2022 में अंबुजा सीमेंट्स ने हारमोनिया ट्रेड ऐंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (अदाणी फैमिली की इकाई) को 47.74 करोड़ वारंट आवंटन (418.87 रुपये प्रति वारंट के निर्गम भाव पर) की घोषणा की थी और प्रत्येक वारंट समय इ​क्विटी शेयर में बदले जाने योग्य था। शर्तों के अनुसार, अदाणी फैमिली करीब 5,000 करोड़ रुपये पहले ही लगा चुकी थी जो वर्ष 2022 में कुल निर्गम आकार का 25 प्रतिशत है।

निवेश का दूसरा चरण मार्च में पूरा किया गया था, जिसमें अदाणी फैमिली ने आं​शिक तौर पर इन वारंट को इ​क्विटी में तब्दील किया और अंबुजा सीमेंट्स में अन्य 6,661 करोड़ रुपये लगाए तथा हिस्सेदारी बढ़ाकर 66.7 प्रतिशत की।

अंबुजा सीमेंट्स द्वारा बीएसई को दी गई जानकारी के अनुसार, ताजा वारंट कन्वर्जन कंपनी के 26.54 करोड़ इ​क्विटी शेयरों के आवंटन के लिए 416.87 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम पर स्वीकृत किया गया ​था, प्रवर्तक स्वामित्व के तहत अन्य 3.6 प्रतिशत हिस्सेदारी शामिल की गई।

मंगलवार के कारोबार में, अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 617 रुपये पर बंद हुआ था, जो उसके पिछले दिन के बंद भाव से 1.68 प्रतिशत तक अ​धिक है। प्रमुख सलाहकार फर्म आईआईएएस ने शुरू में निवेशकों को ऐसे वारंट के निर्गम के ​खिलाफ वोट देने को कहा था।

First Published - April 17, 2024 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट