facebookmetapixel
Advertisement
RBI का बड़ा प्रस्ताव: अब एक ही जमा श्रेणी पर ग्राहकों को अलग-अलग ब्याज दे पाएंगे बैंकरुपये की गिरावट से बदले अमीरों के सुर! डॉलर पर फिदा हुए देश के धनाढ्य, विदेश में निवेश की मची होड़MSCI EM इंडेक्स के टॉप 10 शेयरों में एक भी भारतीय कंपनी नहीं, पिछले दो दशकों में पहली बार हुआ ऐसापेट्रोल-डीजल की महंगाई का असर: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तेज, मई में रिकॉर्ड 11% हुई हिस्सेदारीतेल कंपनियों को मामूली राहत: ईंधन के दाम बढ़ने से OMC का घाटा हुआ कम, पर चुनौती अभी भी बरकरार12वीं के नतीजों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, परीक्षा प्रबंधन और रुके हुए रिजल्ट को लेकर CBSE से मांगा जवाबभाजपा के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन का एकजुटता का संकल्प, ममता बोलीं: आपसी बयानबाजी से बचें विपक्षी दलमोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर देशव्यापी जश्न मनाएगा NDA, बुधवार को दिल्ली में जुटेंगे गठबंधन के सभी नेतापश्चिम एशिया में दोबारा भड़की युद्ध की आग: भारत ने जताई गहरी चिंता, भारतीयों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाहईरान-इजरायल तनाव से हिला फॉरेक्स मार्केट, एक ही दिन में 0.8% टूटकर 95.71 पर पहुंचा रुपया

Adani एंटरप्राइजेज जुटाएगी 16,600 करोड़ रुपये

Advertisement

इस प्रक्रिया से जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल, हवाईअड्डे का विस्तार करने सहित कंपनी की विभिन्न परियोजनाओं के लिए किया जाएगा।

Last Updated- May 28, 2024 | 10:11 PM IST
Adani Group

अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के निदेशक मंडल ने पात्र संस्थागत निवेश (क्यूआईपी) या अन्य माध्यमों के जरिये 16,600 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी। इस प्रक्रिया से जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल, हवाईअड्डे का विस्तार करने सहित कंपनी की विभिन्न परियोजनाओं के लिए किया जाएगा।

इससे एक दिन पहले समूह की बिजली कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) को क्यूआईपी या किसी अन्य मान्य माध्यम से 12,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी मिली थी। इसके साथ ही अदाणी समूह जुलाई तक निवेशकों को शेयरों की बिक्री कर कुल 29,100 करोड़ रुपये जुटाएगा।

एईएल का शेयर 1.33 फीसदी गिरावट के साथ 3,244 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। जबकि अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर 1.38 फीसदी गिरकर 1,089 रुपये के स्तर पर बंद हुए। शेयर बाजार में एईएल का मूल्यांकन 3.69 लाख करोड़ रुपये है जबकि इसके प्रवर्तकों के पास कंपनी की 72.61 फीसदी हिस्सेदारी है।

वहीं दूसरी ओर अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मूल्यांकन 1.21 लाख करोड़ रुपये है और इसके प्रवर्तकों की कंपनी में 73.22 फीसदी हिस्सेदारी है। अदाणी समूह के शेयरों के प्रदर्शन में पिछले एक साल में मजबूत सुधार देखा जा रहा है। पिछले साल जनवरी महीने में अमेरिका की एक कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट जारी होने के बाद इसके शेयरों में तेज गिरावट देखी गई।

हालांकि समूह ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था और निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए समूह ने अपने शेयर जीक्यूजी कैपिटल, कतर इन्वेस्टमेंट और आबूधाबी के आईएचसी को बेचे थे। हाल में 16 मई को अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने नियामकीय प्रक्रिया को पूरा करने के साथ ही अन्य मंजूरी लेकर करीब 1,900 करोड़ की हैसियत वाली एस्सार ट्रांसको में शत-प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली थी।

एईएसएल देश की सबसे बड़ी निजी बिजली कंपनी है जिसकी मौजूदगी देश के 17 राज्यों में है। इसकी कुल बिजली आपूर्ति नेटवर्क का दायरा 21,182 सर्किट किलोमीटर है और इसकी 57,011 एमवीए क्षमता है। अपने बिजली वितरण कारोबार के जरिये एईएसएल मुंबई जैसे महानगर और मुंद्रा औद्योगिक क्षेत्र में करीब 1.2 करोड़ ग्राहकों को सेवाएं देती है।

एईएसएल अपने स्मार्ट मीटर के कारोबार को भी बढ़ाने पर जोर दे रही है और इसे करीब 2.28 करोड़ मीटर का ऑर्डर मिल चुका है और कंपनी ने अपने पूंजीगत खर्च के दायरे को बढ़ाने की योजना भी बनाई है।

वहीं दूसरी ओर एईएल का पूंजीगत व्यय हरित हाइड्रोजन तंत्र, हवाईअड्डा प्रबंधन, डेटा केंद्र, सड़कों और तांबा तथा पेट्रोकेमिकल जैसे प्राथमिक उद्योगों पर केंद्रित है जो भविष्य में महत्वपूर्ण साबित होंगे। एईएल ने हवाईअड्डे के निजीकरण के अगले चरण में हिस्सा लेने की योजना बनाई है जब सरकार इनकी नीलामी करेगी।

Advertisement
First Published - May 28, 2024 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement