facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

Adani का 2027-28 तक सीमेंट बाजार में 20 फीसदी हिस्सेदारी का लक्ष्य

Advertisement

Adani Group सीमेंट क्षमता विस्तार की रफ्तार भी बढ़ा रहा है और 16 फीसदी की वृद्धि दर के साथ इसके वित्त वर्ष 2027-28 तक 14 करोड़ टन प्रति वर्ष तक पहुंचने की उम्मीद है।

Last Updated- April 12, 2024 | 10:27 PM IST
Adani Group

गौतम अदाणी की अगुआई वाले अदाणी समूह ने वित्त वर्ष 2027-28 तक भारतीय सीमेंट बाजार में लगभग 20 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। समूह के पास अंबुजा सीमेंट और एसीसी लिमिटेड का स्वामित्व है। अंबुजा सीमेंट ने एक निवेशक प्रस्तुति में कहा कि अदाणी सीमेंट कारोबार आंतरिक संसाधनों के जरिए अपने त्वरित पूंजीगत व्यय कार्यक्रम को लागू करेगा और कर्ज मुक्त रहेगा।

इसके अलावा अदाणी समूह सीमेंट क्षमता विस्तार की रफ्तार भी बढ़ा रहा है और 16 फीसदी की वृद्धि दर के साथ इसके वित्त वर्ष 2027-28 तक 14 करोड़ टन प्रति वर्ष तक पहुंचने की उम्मीद है।

कंपनी ने कहा, ‘अदाणी सीमेंट की बाजार हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2027-28 तक मौजूदा 14 फीसदी से बढ़कर 20 फीसदी पर पहुंचाने का लक्ष्य है।’ इस समय अदाणी सीमेंट, आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट के बाद इस क्षेत्र की दूसरी अग्रणी कंपनी है।

उसके पास कुल 800 करोड़ टन का चूना पत्थर का भंडार है, जो सीमेंट उद्योग के लिए एक प्रमुख कच्चा माल है। इसके अलावा उसकी फ्लाई ऐश मांग का 40 फीसदी हिस्सा दीर्घकालिक व्यवस्था के तहत उपलब्ध है और यह आंकड़ा 2028 तक बढ़कर 50 फीसदी से अधिक हो जाएगा। भारतीय सीमेंट उद्योग के बारे में अदाणी समूह ने कहा कि इसके 7-8 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - April 12, 2024 | 10:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement