facebookmetapixel
अमेरिकी टैरिफ का घटना उत्तर प्रदेश के कालीन उद्योग के लिए संजीवनी से कम नहीं, लेदर इंडस्ट्री को भी लगेंगे पंख5 महीने की मंदी खत्म! भारत-अमेरिका ट्रेड डील से हीरा उद्योग में लौटी चमकExplainer: भारत-अमेरिका ट्रेड डील फाइनल, लेकिन समझौते के पहले और आगे का सारा हिसाब-किताब समझ लेंRBI ने जारी किया निर्देश, 31 मार्च 2026 को खुले रहेंगे सरकारी कामकाज वाले बैंकBudget 2026 में स्टूडेंट्स को बड़ा फायदा मिला है? एक्सपर्ट्स ने बताया इसमें छात्रों के लिए कहां-कहां है मौकाJio-BlackRock का बड़ा धमाका! सिर्फ ₹350 में पूरे साल पाएं पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइसBudget 2026 में सरकार ने सीनियर सिटीजन्स के लिए कुछ किया भी या नहीं? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंट्रेड डील की डिटेल्स फाइनल स्टेज में; भारत-अमेरिका जल्द जारी करेंगे बयान: पीयूष गोयलIndia-Us trade deal: भारतीय मसालों का जायका होगा तेज, निर्यात को मिलेगा बढ़ावावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का स्वागत किया, कहा- ‘मेड इन इंडिया’ को मिली बड़ी राहत

ACC Q1 results: अदाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी का नेट प्रॉफिट 22.5 प्रतिशत घटा, खर्च में हुआ मामूली इजाफा

समीक्षाधीन अवधि में एसीसी लिमिटेड की सीमेंट कारोबार से आय मामूली रूप से घटकर 4,852.26 करोड़ रुपये रह गई जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 4,877.63 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- July 29, 2024 | 7:50 PM IST
Cement sector companies q3 results

ACC Q1 results: सीमेंट उत्पादक एसीसी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में शुद्ध लाभ 22.46 प्रतिशत घटकर 361.40 करोड़ रुपये रह गया। अदाणी समूह की कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को अप्रैल-जून तिमाही के इस नतीजे की सूचना दी। एक साल पहले की समान तिमाही में एसीसी लिमिटेड का शुद्ध लाभ 466.14 करोड़ रुपये रहा था।

आलोच्य अवधि में कंपनी की परिचालन आय मामूली रूप से घटकर 5,154.89 करोड़ रुपये रह गई जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 5,201.11 करोड़ रुपये थी। बीती तिमाही में कंपनी की सीमेंट और क्लिंकर बिक्री नौ प्रतिशत बढ़कर 1.02 करोड़ टन हो गई, जो पिछले पांच वर्षों में पहली तिमाही की सबसे अधिक मात्रा है।

एसीसी का कुल खर्च जून तिमाही में 1.84 प्रतिशत बढ़कर 4,741.27 करोड़ रुपये हो गया। समीक्षाधीन अवधि में एसीसी लिमिटेड की सीमेंट कारोबार से आय मामूली रूप से घटकर 4,852.26 करोड़ रुपये रह गई जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 4,877.63 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी की कुल आय मामूली गिरावट के साथ 5,226.61 करोड़ रुपये रही।

Also read: Adani Total Gas Q1 Results: गौतम अदाणी की कंपनी का 14 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट, CNG से मिला दम

अदाणी समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीमेंट कारोबार) अजय कपूर ने कहा, ‘‘इस तिमाही का प्रदर्शन हमारी कार्यकुशलता को दर्शाता है। हमारे रणनीतिक निर्णय, ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण और परिचालन उत्कृष्टता इस वृद्धि को रफ्तार दे रहे हैं।’’

First Published - July 29, 2024 | 7:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट