facebookmetapixel
Advertisement
Child Debit Card: बच्चों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा क्या है? जानिए इन पांच बैंकों में माइनर अकाउंट का पूरा प्रोसेसटाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैनबाजार खुलते ही 10% टूटा गोदरेज ग्रुप का ये स्टॉक, ब्रोकरेज हैं बुलिश, 59% तक रिटर्न संभवचंद्रशेखरन के हटने की खबरों का टाटा समूह के शेयरों पर दिखेगा असर! क्या कहते हैं जानकारटाटा संस में बड़ा बदलाव संभव! AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरनGold silver price today: निवेश मांग व केंद्रीय बैंकों की खरीद से सोना ₹1,182 तेज, चांदी ₹2,314 चढ़ीStock Market Update: सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24300 के नीचे; TCS, टाइटन, टाटा स्टील टॉप लूजरStocks to Watch: टाटा मोटर्स, IRCTC, BEML समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर; खबरों के दम पर दिखेगा एक्शनऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असर

A320 सॉफ्टवेयर गड़बड़ी! इंडिगो–एयर इंडिया के 350 से ज्यादा विमान वीकेंड पर रहेंगे प्रभावित

Advertisement

एयरबस A320 के जरूरी सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण इस वीकेंड उड़ान सेवाओं में बड़ी बाधा देखने को मिल सकती है।

Last Updated- November 29, 2025 | 9:56 AM IST
Plane
Representative Image

एयरलाइन यात्रियों के लिए इस वीकेंड यात्रा में बाधा आ सकती है। एयरबस A320 फैमिली के हजारों विमानों में एक जरूरी सॉफ्वेयर अपडेट किया जाना है जिसके चलते कई विमान अस्थायी रूप से संचालन से बाहर रखे जाएंगे। दुनिया भर की एयरलाइंस को अपडेट जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह कदम 30 अक्टूबर को कैंकन से न्यूआर्क जा रहे जेटब्लू के एक A320 फ्लाइट में अचानक हो रहे अनियोजित पिच-डाउन (नाक नीचे गिरना) की घटना की जांच के बाद उठाया गया। अमेरिकी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने उस घटना में उड़ान नियंत्रण प्रणाली में हुए स्विचिंग इवेंट को संभावित कारण बताया है, जिससे सुरक्षा जांच और सुधार अनिवार्य हो गए।

यूरोपीय यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने आपातकालीन एयरवर्थिनेस निर्देश जारी कर सभी ऑपरेटरों से A320 के सॉफ्टवेयर और आवश्यक हार्डवेयर संशोधन जल्द करने को कहा है। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि इस कार्रवाई के कारण उड़ान शेड्यूल प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है।

भारत में इंडिगो और एयर इंडिया समूह के 350 से अधिक A320 वेरिएंट विमान इस अपडेट से प्रभावित हैं। रिपोर्ट के अनुसार इंडिगो के लगभग 250 विमानों पर काम अगले सप्ताह की शुरुआत तक पूरा होने की उम्मीद है, जबकि एयर इंडिया के 100 से अधिक A320 वेरिएंट पर समान समयरेखा लागू होगी। कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि कुल मिलाकर दुनिया भर में लगभग 6,000 विमान इस अपडेट के दायरे में हैं।

नए मॉडल वाले A320 विमानों में सॉफ्टवेयर अपडेट  लगभग 30 मिनट में किया जा सकता है, लेकिन पुराने विमानों को अतिरिक्त हार्डवेयर बदलाव की जरूरत हो सकती है, जिससे उनकी जमीन पर रहने की अवधि बढ़ सकती है। एयरलाइंस ने यात्रियों से धैर्य रखने और यात्रा में हो सकने वाली देरी के लिए क्षमा मांगी है।

एयरबस ने स्वीकार किया है कि हालिया घटना के विश्लेषण से पता चला है कि तीव्र सौर विकिरण (solar radiation) कुछ महत्वपूर्ण डेटा को करप्ट कर सकता है, जो फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम के लिए अहम होता है। कंपनी और नियामक मिलकर सावधानीपूर्वक कदम उठा रहे हैं और ऑपरेटर्स को अलर्ट भेजा गया था, जिसे अब आपातकालीन निर्देश के रूप में लागू किया गया है।

एयर इंडिया ने बताया है कि अपडेट के कारण फ्लाइट टर्नअराउंड लंबा हो सकता है और अस्थायी देरी देखने को मिल सकती है। एयरबस ने भी यात्रियों और एयरलाइंस को हुए असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि वे आवश्यक अपडेट तेजी से और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कर रहे हैं।

कुल मिलाकर यह कदम यात्रियों के लिए असुविधाजनक हो सकता है, लेकिन अधिकारियों और निर्माताओं का मानना है कि यह सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है।

Advertisement
First Published - November 29, 2025 | 8:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement