facebookmetapixel
Advertisement
Tata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलाननौकरी बदली पर पुराना PF अकाउंट भूल गए? EPFO के ‘सर्विस हिस्ट्री’ फीचर से मिनटों में करें मालूमTCS, Infosys, HCL Tech या Tech Mahindra? जानिए किस IT शेयर में है सबसे ज्यादा कमाई का मौका

मजबूत हाजिर मांग से जिंक, तांबा और एल्युमीनियम के वायदा कीमतों में तेजी

Advertisement

MCX में ताांबा के अगस्त माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 80 पैसे अथवा 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 744.60 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

Last Updated- July 31, 2023 | 8:15 PM IST
Zinc

हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को जस्ता (Zinc) की कीमत 1.50 रुपये की तेजी के साथ 222.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अगस्त माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 1.50 रुपये या 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 222.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 3,970 लॉट के लिए कारोबार हुए।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में तेजी आई।

Also read: Gold-Silver price today: चांदी 74 हजार से नीचे, सोना नरम, इंटरनैशनल मार्केट में भी कीमत सुस्त

मजबूत हाजिर मांग जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को तांबा (Copper) की कीमत 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 744.60 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। MCX में ताांबा के अगस्त माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 80 पैसे अथवा 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 744.60 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 4,563 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में तेजी आई।

Also read: Tomato sales: NCCF ने डिस्काउंट रेट पर 15 दिन में 560 टन टमाटर बेचा

ताजा सौदों की लिवाली से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम (Aluminium) की कीमत 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 200.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अगस्त माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव एक रुपये यानी 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 200.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 3,760 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

Advertisement
First Published - July 31, 2023 | 8:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement