facebookmetapixel
Advertisement
Reliance पावर के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, 12 जगहों पर 15 टीमों की रेड; लेकिन शेयरों में तेजीट्रंप ने ईरानी की IRGC से कहा- ह​थियार डाल दें, मिलेगी ‘पूरी सुरक्षा और माफी’Gold Price Today: सोना-चांदी के वायदा भाव में तेज उछाल, MCX पर सोना ₹1.61 लाख और चांदी ₹2.67 लाख के करीबबंगाल चुनाव से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, आरएन रवि को अतिरिक्त प्रभारभारत-फिनलैंड के रिश्ते रणनीतिक साझेदारी की ओर, डिजिटल और स्थिरता पर जोरआरबीआई ने सीएमआई को बैंक वित्त के नियम कड़े किए, लिवरेज और शुल्क आय पर असर संभवईरान अमेरिका युद्ध का पड़ेगा फर्टिलाइजर, रिफाइनरी और केमिकल सेक्टर पर असरः क्रिसिलबीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई के बाद पहला सौदा, क्यूबीई खरीदेगा रहेजा क्यूबीई में 51% हिस्सेदारीबेहतर अवसरों के बावजूद भारत में महिलाओं की श्रम बल भागीदारी कमवित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में गोल्ड लोन वितरण बढ़कर 8.16 लाख करोड़ रुपये हुआ

Gold-Silver price today: चांदी 74 हजार से नीचे, सोना नरम, इंटरनैशनल मार्केट में भी कीमत सुस्त

Advertisement

Gold Silver price, July 31, 2023: MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 19 रुपये की गिरावट के साथ 74,040 रुपये के भाव पर खुला

Last Updated- July 31, 2023 | 12:51 PM IST
Gold silver price today

Gold-Silver price, 31 July 2023: इस सप्ताह सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त हुई। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव घटकर 74 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं, जबकि सोने के वायदा भाव 59,500 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की कीमतों नरमी देखी जा रही है।

चांदी के वायदा भाव नरम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 19 रुपये की गिरावट के साथ 74,040 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 204 रुपये की गिरावट के साथ 73,855 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,064 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,839 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना भी गिरावट के साथ खुला

सोने के वायदा भाव की शुरुआत भी आज नरमी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 92 रुपये की गिरावट के साथ 59,693 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 156 रुपये की गिरावट के साथ 59,629 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,764 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,616 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना—चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमतों में सुस्ती देखी जा रही है। Comex पर सोना 1959.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछले क्लोजिंग प्राइस 1960.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.70 डॉलर की तेजी के साथ 1956.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.47 डॉलर के भाव पर खुले, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.49 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह हल्की गिरावट के साथ 24.37 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

Advertisement
First Published - July 31, 2023 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement