facebookmetapixel
Advertisement
म्युचुअल फंड से लेकर शेयर बाजार तक: फाइनेंस की दुनिया में सबसे तेजी से उभरती ताकत बन रहीं महिलाएंटैक्स बचाने का आखिरी मौका: 31 मार्च से पहले इन स्मार्ट तरीकों से घटाएं अपनी टैक्स लायबिलिटी₹250 से नीचे का इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट शेयर दे सकता है 40% रिटर्न, ब्रोकरेज ने कहा- पंखों की मांग बनेगी बड़ा ट्रिगर₹1500 तक जा सकता है TATA का ये शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- नई केटेगरी में बिजनेस बढ़ाने से मिलेगा फायदाMiddle East conflict: रिलायंस को फायदा, तेल और गैस कंपनियों पर दबावReliance पावर के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, 12 जगहों पर 15 टीमों की रेड; लेकिन शेयरों में तेजीट्रंप ने ईरानी की IRGC से कहा- ह​थियार डाल दें, मिलेगी ‘पूरी सुरक्षा और माफी’Gold Price Today: सोना-चांदी के वायदा भाव में तेज उछाल, MCX पर सोना ₹1.61 लाख और चांदी ₹2.67 लाख के करीबबंगाल चुनाव से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, आरएन रवि को अतिरिक्त प्रभारभारत-फिनलैंड के रिश्ते रणनीतिक साझेदारी की ओर, डिजिटल और स्थिरता पर जोर

Tomato sales: NCCF ने डिस्काउंट रेट पर 15 दिन में 560 टन टमाटर बेचा

Advertisement

NCCF उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से रियायती दरों पर टमाटर बेच रहा है।

Last Updated- July 30, 2023 | 5:55 PM IST
Tomato sales: NCCF sold 560 tonnes of tomatoes in 15 days at a discount rate

सहकारी संस्था NCCF ने रविवार को बताया कि उसने दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पिछले 15 दिनों में रियायती दरों पर 560 टन टमाटर बेचा है। प्रमुख टमाटर उत्पादक राज्यों में भारी बारिश होने के कारण खुदरा बाजार में टमाटर की कीमत अभी भी कम नहीं हुई है। इस वजह से NCCF ने टमाटर की रियायती दरों पर बिक्री जारी रखी है।

NCCF फिलहाल 70 रुपये किलो बेच रहा टमाटर

भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) ने 14 जुलाई को 90 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री शुरू की थी, जिसे बाद में घटाकर 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक कर दिया गया। महासंघ पिछले एक सप्ताह से तीनों राज्यों में 70 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बेच रहा है।

Also read: Turmeric Price Rise: रसोई पर फिर पड़ी महंगाई की मार, टमाटर के बाद हल्दी के भाव आसमान पर

15 दिन में बेचे 560 टन टमाटर

NCCF उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से रियायती दरों पर टमाटर बेच रहा है। दूसरी ओर नेफेड बिहार और अन्य राज्यों में टमाटर को रियायती दरों पर बेच रहा है। NCCF की प्रबंध निदेशक अनीस जोसफ चंद्रा ने कहा, ‘हमने 28 जुलाई तक दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लगभग 560 टन टमाटर बेचा है। तीनों राज्यों में बिक्री जारी है।’

NCCF राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में टमाटर की बिक्री मोबाइल वैन, केंद्रीय भंडार की चुनिंदा दुकानों और सरकार समर्थित ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के माध्यम से कर रहा है।

Advertisement
First Published - July 30, 2023 | 5:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement