facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

मौसम की मार से गेहूं की पैदावार प्रभावित

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 5:31 PM IST

गेहूं उत्पादन में दुनिया में दूसरे नंबर पर आने वाले भारत में इस साल गेहूं का उत्पादन 7.5 करोड़ टन से भी अधिक हो सकता है।


उधर पंजाब और हरियाणा से आनेवाली खबरों के मुताबिक इन दोनों ही राज्यों को मौसम की बेरुखी से उत्पादन में 3 से 5 फीसदी तक का नुकसान हो सकता है।कृषि मंत्री शरद पवार ने मंगलवार को राजधानी में बताया कि अभी कुछ ही दिनों पहले देश के कई हिस्सों में हुई बारिश के बावजूद इसके कुल उत्पादन पर खासा फर्क नहीं पड़ने वाला।


अभी कल ही कृषि सचिव पी.के.मिश्रा ने भी कहा था कि इस त्रासदी से कुल उत्पादन अनुमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा। पवार के मुताबिक, विशेषज्ञ इस बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। पंजाब कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पहले सरकार का आकलन था कि राज्य में इस साल गेहूं की उत्पादकता 43 से 44 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रहेगी।


इस बारिश के बाद सरकार का आकलन है कि उत्पादकता दर पिछले साल की ही तरह 42 क्विंटल प्रति हेक्टेयर ही रहेगा। पर सरकार को लगता है कि उत्पादन का मौजूदा 1.45 करोड़ टन का आंकड़ा पा लिया जाएगा। उधर हरियाणा की भी स्थिति कुछ ऐसी ही है।


संशोधित आकलन के अनुसार, हरियाणा में गेहूं की उत्पादकता इस वर्ष 42.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की बजाय 40.65 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रहेगा। बदी हुई परिस्थितियों में अब उसने अपना उत्पादन लक्ष्य 102 लाख टन की बजाय 100.5 लाख टन रख रही है।


राज्य के एक कृषि अधिकारी की मानें तो मौसम के बिगड़ने से फसल को बहुत तगड़ा नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान पंजाब के फिरोजपुर, मंसा, जालंधर और अमृतसर जिले और हरियाणा के जिंद, हिसार, रोहतक, फतेहाबाद और सिरसा जिले को पहुंचा है।

Advertisement
First Published - April 9, 2008 | 12:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement