facebookmetapixel
Advertisement
9 दिन बाद संभला रुपया, RBI के दखल और कच्चे तेल में नरमी से मिली बड़ी राहतआपकी SIP कैसे रुपये को कर रही है कमजोर? Jefferies ने बताई इसकी कड़वी सच्चाई  LIC Q4FY26 Results: मुनाफा 23% बढ़कर ₹23,420 करोड़, ₹10 के डिविडेंड का ऐलानअब मुंबई की बारिश पर भी लगेगा दांव, हर बूंद का होगा सौदा; समझिए Rain Futures ट्रेडिंग कैसे होगीअब एक OTP नहीं, दो की होगी जरूरत, बुजुर्गों के पैसे रहेंगे पूरी तरह सुरक्षित; जानें डीटेलयूपी में जल्द जमीन पर उतरेंगे ₹7 लाख करोड़ के निवेश, डिफेंस कॉरिडोर पर योगी सरकार का बड़ा दांवITC Q4FY26 Results: मुनाफा 74% घटकर ₹5,113 करोड़ पर आया, ₹8 के डिविडेंड का ऐलान Explainer: 10-वर्षीय सरकारी बॉन्ड क्या है और इस पर सबकी नजर क्यों रहती है? भारत का बॉन्ड मार्केट क्यों दे रहा खतरे का इशारा? नीतिगत राहत के बावजूद निवेशक क्यों हैं नाखुश?IPO प्राइस से नीचे फिसला टाटा कैपिटल, एक्सपर्ट ने बताई आगे की ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी

Boycott Turkey से हिला तुर्की, भारतीय सेब व्यापारियों ने कर दी सर्जिकल स्ट्राइक

Advertisement

व्यापारी न सिर्फ तुर्किए से सेब मंगाने से इनकार कर रहे हैं, बल्कि कोल्ड स्टोरेज में भी ऐसे फल रखने से मना कर रहे हैं।

Last Updated- May 18, 2025 | 8:13 PM IST
Turkey flag
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव और इस दौरान तुर्किए द्वारा पाकिस्तान के समर्थन के विरोध में देशभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में फल व्यापारियों ने तुर्किए से सेब के आयात को पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है। व्यापारी न सिर्फ तुर्किए से सेब मंगाने से इनकार कर रहे हैं, बल्कि कोल्ड स्टोरेज में भी ऐसे फल रखने से मना कर रहे हैं।

तुर्किए लंबे समय से भारत का एक प्रमुख सेब निर्यातक रहा है, लेकिन अब व्यापारियों का कहना है कि देशहित सर्वोपरि है, और जो देश भारत विरोधी रुख अपनाते हैं, उनसे व्यापार नहीं किया जाएगा।

“विरोध होना चाहिए, और ये सही कारण है”

फल व्यापारी परवेश कुमार ने बताया, “पहले तुर्किए से सेब बहुत आते थे, डिमांड भी थी। लेकिन अब पीछे से ही आना बंद हो गया है। तुर्किए ने पाकिस्तान का साथ दिया, यही कारण है कि उसका बहिष्कार हो रहा है, और ये अच्छी बात है।”

यह भी पढ़ें…हांगकांग-सिंगापुर में बढ़ा Covid-19 का खतरा, भारत में भी मिले 58 नए केस; एक्सपर्ट्स ने घबराने के बजाय सतर्क रहने की दी सलाह

“सेब की कोई कमी नहीं, भारत के पास भरपूर विकल्प”

एक अन्य व्यापारी शबीर अहमद ने कहा, “इंडिया में तुर्किए के सेब की अच्छी डिमांड थी, लेकिन अब उसे कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के लोकल सेब से रिप्लेस किया जा सकता है। थोड़ा क्वालिटी फर्क जरूर होगा, लेकिन पूरी पूर्ति हो जाएगी।”

“हमने साफ कह दिया – तुर्किए का माल नहीं रखेंगे”

कोल्ड स्टोर ऑपरेटर तरुण गौतम ने बताया, “हमने पहले ही ग्राहकों को बता दिया है कि तुर्किए का सामान अब स्टोर में नहीं रखा जाएगा। सिर्फ कैलिफोर्निया, साउथ अफ्रीका जैसे देशों से आया इंपोर्टेड माल ही स्वीकार करेंगे।”

“देश पहले है, तुर्किए के सेब की जरूरत नहीं”

व्यापारी मिथुन ने स्पष्ट कहा, “इंडिया में सेब की कोई कमी नहीं है। हिमाचल और कश्मीर में बहुत उत्पादन है। अगर तुर्किए से सेब नहीं भी आए, तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हम अपने देश के साथ हैं। देश सर्वोपरि है।”

यह भी पढ़ें…Operation Sindoor के बाद भारत का Diplomacy दांव, दुनियाभर में जाएंगे 7 Parliamentary Delegations

अन्य क्षेत्रों में भी असर

इस बहिष्कार का असर केवल फलों तक सीमित नहीं है। संगमरमर और आभूषण व्यापार से जुड़े कारोबारी भी तुर्किए से सामान मंगाने से इनकार कर रहे हैं।

यहां तक कि ईजमाईट्रिप और आईक्सिगो जैसे ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म ने भी तुर्किए की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

तुर्किए के खिलाफ बढ़ता राष्ट्रीय विरोध

पाकिस्तान के पक्ष में बयान देकर तुर्किए ने भारतीय जनभावनाओं को ठेस पहुंचाई है। अब देशभर में व्यापारी वर्ग से लेकर आम जनता तक यह संदेश स्पष्ट है — जो भारत के साथ नहीं, उसके साथ व्यापार भी नहीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 18, 2025 | 8:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement