facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

Sugar Production: चीनी उत्पादन 2023-24 में 4 प्रतिशत कम होने का अनुमान

Advertisement

Sugar: महाराष्ट्र और कर्नाटक में चीनी उत्पादन में कमी देखने को मिली है।

Last Updated- January 29, 2024 | 9:28 PM IST
Sugar Production: The sweetness of sugar can be bitter! Huge decline of 16 percent in production कड़वी हो सकती है चीनी की मिठास! उत्पादन में आई 16 फीसदी की भारी गिरावट

Sugar Production: देश में चीनी का उत्पादन 2023-24 (अक्टूबर-सितंबर) में सालाना आधार पर करीब चार प्रतिशत घटकर 3.16 करोड़ टन रहने का अनुमान है। चीनी व्यापार संगठन अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) ने सोमवार को अपना पहला उत्पादन अनुमान जारी करते हुए कहा कि 3.16 करोड़ टन के अनुमानित चीनी उत्पादन और 57 लाख टन के शुरुआती भंडार के साथ देश में चीनी की उपलब्धता 3.73 करोड़ टन होने की संभावना है।

घरेलू खपत 2.9 करोड़ टन से ज्यादा रहने का अनुमान

अनुमानित घरेलू खपत 2.9 करोड़ टन से अधिक है। एआईएसटीए के अनुसार 2023-24 सीजन में चीनी का अंतिम भंडार करीब 82 लाख टन होगा। अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) के चेयरमैन प्रफुल्ल विठलानी ने कहा कि पहला अनुमान इस्तेमाल किए गए गन्ने की मात्रा, अब तक प्राप्त उपज तथा वसूली दर, शेष खड़ी फसल तथा एथनॉल के उत्पादन के लिए ‘सुक्रोज’ के विविधीकरण को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि उत्पादन अनुमान में तीन प्रतिशत का अंतर हो सकता है।

Also read: Oil Prices: तेल-तिलहनों में गिरावट, संकट में पेराई मिलें

अग्रणी राज्यों में चीनी उत्पादन कम

महाराष्ट्र और कर्नाटक में चीनी उत्पादन में कमी देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2023-24 सीजन में उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन 1.17 करोड़ टन से अधिक होने का अनुमान है। इसी अवधि में महाराष्ट्र में 96 लाख टन और कर्नाटक में 47 लाख टन उत्पादन का अनुमान है। ये तीनों राज्य देश में चीनी उत्पादन में अग्रणी राज्य हैं।

इसी महीने की शुरुआत में नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज (NFCSF) ने कहा था कि मौजूदा सीजन में दिसंबर 2023 तक 511 फैक्ट्रियों ने अब तक 1223 लाख टन गन्ने की पेराई की है।

सरकार ने गन्ने के जूस से एथनॉल बनाने को सीमित कर दिया है। एक अनुमान के मुताबिक, देश में 2022-23 सीजन में चीनी उत्पादन 330.90 लाख टन रहा था।

Advertisement
First Published - January 29, 2024 | 7:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement