facebookmetapixel
वेनेजुएला संकट: भारत के व्यापार व तेल आयात पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल से फिलहाल कोई असर नहींसोमनाथ मंदिर: 1026 से 2026 तक 1000 वर्षों की अटूट आस्था और गौरव की गाथाT20 World Cup: भारत क्रिकेट खेलने नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, ICC से बाहर मैच कराने की मांगसमान अवसर का मैदान: VI को मिलने वाली मदद सिर्फ उसी तक सीमित नहीं होनी चाहिए1985–95 क्यों आज भी भारत का सबसे निर्णायक दशक माना जाता हैमनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बना, विकसित भारत-जी राम-जी मजदूरों के लिए बेहतर: शिवराज सिंह चौहानLNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार में

Sugar Production: चीनी उत्पादन सुस्त, चालू सीजन में 15 जनवरी तक 7 फीसदी घटा

NFCSF के अनुसार 15 जनवरी तक हुए 148.70 लाख टन उत्पादन में सबसे ज्यादा 51 लाख टन उत्पादन महाराष्ट्र में हुआ है।

Last Updated- January 17, 2024 | 4:28 PM IST
Sugar cane crushing-production

देश में चालू चीनी सीजन में इसके उत्पादन में कमी देखी जा रही है। चीनी के उत्पादन में 15 जनवरी तक 7 फीसदी गिरावट दर्ज की गई और इस समय तक इसका उत्पादन चालू सीजन के उत्पादन अनुमान के आधे के करीब पहुंच गया है। चीनी उत्पादन के मामले में 51 लाख टन उत्पादन के साथ महाराष्ट्र अग्रणी राज्य बना हुआ है।

नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज (NFCSF) के आंकड़ों के मुताबिक चालू चीनी सीजन वर्ष 2023—24 में अक्टूबर से 15 जनवरी तक 148.70 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है, जो पिछली समान अवधि के 160 लाख टन उत्पादन से 7.06 फीसदी कम है।

इस सीजन में इस दौरान औसत रिकवरी 9.51 फीसदी रही, जो पिछली समान अवधि की औसत रिकवरी 9.52 फीसदी से मामूली कम है। इस सीजन में अब तक 509 मिलों में 1,563 लाख टन गन्ने की पेराई हुई, जबकि पिछली समान अवधि में 519 चीनी मिलों में 1,681 लाख टन गन्ने की पेराई हुई थी।

सीजन 2023—24 में 305.50 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान लगाया है, जो पिछले सीजन के 330.90 लाख टन से कम है। इस सीजन में अब तक 148.70 लाख टन उत्पादन हो चुका है। जाहिर है इस सीजन में अब तक उत्पादन अनुमान के आधे के करीब चीनी उत्पादन का आंकड़ा पहुंच चुका है।

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में हुआ उत्पादन

NFCSF के अनुसार 15 जनवरी तक हुए 148.70 लाख टन उत्पादन में सबसे ज्यादा 51 लाख टन उत्पादन महाराष्ट्र में हुआ है। उत्तर प्रदेश 46.10 लाख टन उत्पादन के साथ दूसरे नंबर पर है। इसके बाद 31 लाख टन कर्नाटक में, 4.70 लाख टन गुजरात में और 3.35 लाख टन बिहार में चीनी का उत्पादन हुआ है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 197 चीनी मिलों में गन्ने 548.39 लाख टन पेराई हुई। रिकवरी के मामले में उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र से आगे है।

उत्तर प्रदेश में औसत रिकवरी 9.90 फीसदी है, जबकि महाराष्ट्र में यह 9.30 फीसदी है। महाराष्ट्र में इस सीजन में 90 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान है और 15 जनवरी तक इस अनुमान के आधे से ज्यादा उत्पादन हो चुका है। उत्तर प्रदेश में इस सीजन के 115 लाख टन उत्पादन अनुमान का 40 फीसदी ही उत्पादन अब तक हुआ है।

First Published - January 17, 2024 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट