facebookmetapixel
Advertisement
1 साल के लिए कहां लगाएं पैसा? 444 दिन की FD पर SBI, PNB और BOB दे रहे कितना ब्याज, जानें पूरा हिसाबIPO मार्केट में NSE तोड़ेगा रिकॉर्ड! ₹5.26 लाख करोड़ के वैल्युएशन पर इश्यू लाने की तैयारी‘द केरला स्टोरी’ बनाने वाली कंपनी का IPO खुला, ₹282 करोड़ जुटाने की योजना; निवेश से पहले चेक करें प्राइस बैंड, GMPखुलने जा रहा नया IPO; ₹825 करोड़ जुटाने का है प्लान, कब होगी लिस्टिंग?15 अगस्त तक बारिश की कमी 13%, खरीफ बुवाई पर दिख रहा असर; धान का रकबा घटाइंफ्रा-मैन्युफैक्चरिंग की मांग से बनी रह सकती है मेटल शेयरों की चमक, इन 2 स्टॉक्स पर BUY की रायदौड़ने को तैयार ये 5 दमदार फंडामेंटल वाले शेयर! ब्रोकरेज बुलिश, 26% तक रिटर्न संभवमिल्की मिस्ट IPO की लिस्टिंग पर बरसा पैसा! निवेशकों को हर लॉट पर ₹4440 तक का प्रॉफिट, शेयर अब बेच दें या रखें?भारतीय चुनाव व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, अमेरिका में वोटर आईडी अनिवार्य करने की वकालतStock Picks: 3 शेयरों में खरीदारी का मौका! ₹554 तक जा सकते हैं भाव, जानें टारगेट और SL

Sugar Price Hike: 6 साल के हाई लेवल पर चीनी का भाव, 15 दिनों में 3 फीसदी बढ़ी कीमत

Advertisement

सरकार दामों को नियंत्रित करने के लिए चीनी पर स्टॉक लिमिट लगा सकती है। मिलों, होल सेलर्स की लिमिट तय हो सकती है।

Last Updated- September 06, 2023 | 1:32 PM IST
Sugar Production: Sugar production in Maharashtra decreased by 20%, sugarcane crushing stopped in 92 sugar mills महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन 20% घटा, 92 चीनी मिलों में बंद हुई गन्ना पेराई

देश में चीना की कीमतों (Sugar Price) के भाव आसमान छू रहे हैं। चीनी के घरेलू दाम इस समय 6 सालों के हाई लेवल पर हैं। बाजार की मानें तो चीनी के कम उत्पादन की आशंका के चलते भाव में इतना इजाफा हुआ है।

वहीं चीनी के दामों (Sugar Price) के बढ़ने के पीछे एक फैक्टर मॉनसून भी है। इस साल मानसून में कमजोरी के चलते भी भावों में उछाल देखा गया है। इलका कारण ये है कि कमजोर मॉनसून रहा तो देश में गन्ने के उत्पादन पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी आशंका के चलते चीनी की कीमतें सितंबर 2017 के बाद सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच चुकी है। बीते 15 दिनों में चीनी के दाम में 3फीसदी तक का इजाफा दर्ज किया गया है।

क्यों बढ़ रहे हैं चीनी के दाम?

देश में त्योहारी सीजन में चीनी की मांग बढ़ने की संभावना है जिसके कारण भी चीनी के दाम चढ़े है।

देश के जो प्रमुख चीनी उत्पादक राज्य हैं वहां पर कम बारिश हुई है। इसी के चलते देशभर में गन्ना उत्पादन की कमी को लेकर आशंका पैदा हो गई है। बाजार की बात करें, तो बाजार को उम्मीद है कि महाराष्ट्र और कर्नाटक में चीनी का उत्पादन घट सकता है। वहीं नए सीजन में उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका है। नए सीजन में चीनी का उत्पादन 3.3% घटकर 3.17 करोड़ टन संभव है।

ये भी पढ़ें- Gold-Silver Price Today: सोना 59,200 रुपये के करीब, चांदी की चमक बढ़ी

महाराष्ट्र में चीनी की एक्स-मिल कीमत 05 सितंबर 2023 को बढ़कर 3,630-3,670 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है, जो 1 अगस्त 2023 को 3,520-3,550 रुपये प्रति क्विटल थी।

लग सकती है स्टॉक लिमिट!

रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार दामों को नियंत्रित करने के लिए चीनी पर स्टॉक लिमिट लगा सकती है। मिलों, होल सेलर्स की लिमिट तय हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Maharashtra: काजू बोर्ड की तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार करेगी आम बोर्ड का गठन

इस बीच अगर इंटरनेशनल मार्केट पर नजर डालें तो यहां भी चीनी के दाम में इजाफा दर्ज कियचा गया हैष । थाईलैंड, इंडोनेशिया में चीनी के दाम चढ़े हैं। वहीं USDA ने हाल ही में कहा है कि चीनी का ग्लोबल स्टॉक 13 सालों के निचले स्तरों पर पहुंचा है।

Advertisement
First Published - September 6, 2023 | 1:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement