facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया तनाव के बीच बढ़ी टर्म इंश्योरेंस की मांग, प्रवासी भारतीय भारत में सुरक्षा कवर को दे रहे प्राथमिकताडॉलर के मुकाबले रुपया 5 हफ्ते के हाई पर, तेल कीमतों में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराहोर्मुज स्ट्रेट खुलने की उम्मीद से भारत को राहत, तेल कीमतों में गिरावट लेकिन अनिश्चितता बरकरारवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का वादा: विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए उठाए जाएंगे और कदमEditorial: उम्मीद बनाम अनुभव, बाजारों और वैश्विक राजनीति के बीच संतुलन की जद्दोजहदकॉकरोच जनता पार्टी की रैली से उठे सवाल: युवा असहमति, राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएंमाइक्रोफाइनेंस में अब नई सोच जरूरी: मौजूदा मॉडल ठीक है, लेकिन विकास दर सीमित बनी हुई हैजीक्वांट इन्वेस्टेक के फाउंडर शंकर शर्मा बोले- भारत में स्मॉलकैप पर दांव लगाओगे तो पैसा बना पाओगेअमेरिका-ईरान शांति समझौते से किन सेक्टरों को होगा सबसे ज्यादा फायदा? ब्रोकरेज ने बताए पसंदीदा दांवSEBI फिर खोल सकता है ओपन मार्केट बायबैक का रास्ता, निवेशकों के लिए क्या बदलेगा?

Stubble Burning: चालू सत्र में पराली जलाने के मामलों को ‘शून्य’ करने का लक्ष्य- तोमर

Advertisement

पराली जलाने (stubble burning) से सिर्फ वायु प्रदूषण ही नहीं फैलता है, बल्कि मिट्टी के स्वास्थ्य और उसकी उर्वरता पर भी हानिकारक प्रभाव पड़ता है।

Last Updated- August 04, 2023 | 5:12 PM IST
Stubble Burning

केंद्र ने चालू सत्र में धान की पराली जलाने (stubble burning) के मामलों को पूरी तरह खत्म करने की दिशा में काम करने का लक्ष्य तय किया है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने शुक्रवार को यह बात कही। इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की सरकारों ने गुरुवार को एक अंतर-मंत्रालयी बैठक में धान की पराली जलाने से रोकने के लिए अपनी कार्ययोजना और रणनीतियां प्रस्तुत कीं।

CRM योजना के तहत केंद्र सरकार चारों राज्यों को पर्याप्त धन दें

धान की कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों को आग लगाने की प्रक्रिया को पराली जलाना कहा जाता है। यह अक्टूबर और नवंबर में मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में एक आम बात है। तोमर ने कहा, ‘मौजूदा सत्र में पराली जलाने को पूरी तरह बंद करने की दिशा में काम करने का लक्ष्य है।’

Also read: Mustard Price: मजबूत मांग से सरसों की कीमतों में तेजी, महीने भर में करीब 500 रुपये क्विंटल बढ़े दाम

उन्होंने बयान में कहा कि केंद्र चार राज्यों को फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) योजना के तहत पर्याप्त धनराशि प्रदान कर रहा है। राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसानों को समय पर मशीन मिल सके। उन्होंने कहा कि मशीनों के समुचित उपयोग और बायो-डीकंपोजर के उपयोग को सुनिश्चित करने की जरूरत है।

पराली जलाने से बढ़ता है वायु प्रदूषण

तोमर ने आगे कहा कि धान की पराली के व्यावसायिक उपयोग पर भी ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने इस बारे में किसानों को जागरूक करने पर भी जोर दिया। उन्होंने बैठक में कहा कि धान की पराली जलाने की घटनाओं में लगातार कमी आ रही है। पराली जलाने से सिर्फ वायु प्रदूषण ही नहीं फैलता है, बल्कि मिट्टी के स्वास्थ्य और उसकी उर्वरता पर भी हानिकारक प्रभाव पड़ता है।

पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि धान के भूसे के स्थानीय प्रबंधन को प्रोत्साहित करने की जरूरत है, जिससे बिजली, जैव द्रव्यमान जैसे उद्योगों को कच्चा माल मिल सकता है।

Advertisement
First Published - August 4, 2023 | 5:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement