facebookmetapixel
Advertisement
मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेतNifty IT Crash: एक्सेंचर के झटके से बाजार में हाहाकार, निफ्टी IT इंडेक्स 2023 के बाद सबसे निचले स्तर परReliance AGM 2026: देश का सबसे बड़ा 4 अरब डॉलर का IPO लाएगी JIO, SEBI के पास ड्राफ्ट जमाShare Market Crash: IT शेयरों में भारी बिकवाली से मचा हड़कंप, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा40 सुपरटैंकर और 80 मिलियन बैरल तेल: जानिए क्यों दुनिया भर की नजरें टिकी हैं होर्मुज परमहंगाई को लेकर सावधान रहने की जरूरत, इसलिए नहीं बदलीं ब्याज दरें: RBI गवर्नर संजय मल्होत्राMF मार्केट में बड़ा बदलाव! Zerodha लाया पहला ‘लाइफ साइकिल फंड’, सिर्फ ₹100 से निवेश की होगी शुरुआतग्रीन एनर्जी पर RIL का मेगा प्लान! जामनगर गीगा कॉम्प्लेक्स, कच्छ सोलर फार्म बनेंगे गेमचेंजर; बनेंगी 2 लाख नौकरियां

जायफल के बाजार में हलचल

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:40 AM IST

तीन-चार हफ्तों की कमजोरी के बाद जायफल और जावित्री के बाजार में इस हफ्ते हलचल है क्योंकि घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों से भी इसके कारोबार की बाबत कारोबारी पूछताछ कर रहे हैं।


सोमवार के बाद से अब तक इसमें 10-20 से रुपये की तेजी देखी जा रही है। अच्छी क्वॉलिटी का जायफल इन दिनों 140 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है जबकि औसत क्वॉलिटी 130 रुपये प्रति किलो पर उपलब्ध है। अगर पिछले हफ्ते से तुलना की जाए तो जायफल का भाव 20 रुपये प्रति किलो चढ़ा है।

उधर, जावित्री की औसत कीमत बढ़कर 400 रुपये पर पहुंच गई है और इसमें पिछले हफ्ते केमुकाबले 10-20 रुपये की तेजी आई है। सबसे अच्छी क्वॉलिटी की लाल जावित्री इन दिनों 430 रुपये प्रति किलो पर उपलब्ध है।

दुर्गापूजा और दीवाली की लंबी छुट्टी ने जायफल और जावित्री के बाजार को काफी हद तक प्रभावित किया है। यही वजह है कि पिछले कई हफ्ते से इनकी मांग में काफी कमजोरी देखी जा रही थी।

अग्रणी कारोबारियों के मुताबिक, अब स्थिति में बदलाव आया है क्योंकि उत्तर भारतीय कारोबारियों की तरफ से इन चीजों की अच्छी मांग निकलने लगी है। इन मसालों की कम उपलब्धता की वजह से भी इस हफ्ते कीमतों में तेजी देखी गई। इनके उत्पादक क्षेत्रों में अभी कटाई चल रही है, लिहाजा प्रमुख बाजारों में इसकी सप्लाई अभी कमजोर है।

दरअसल उत्पादक अभी इसका स्टॉक जमा कर रहे हैं ताकि अगले महीने जब ऑफसीजन शुरू हो तो इन चीजों की अच्छी कीमत मिल सके। इस सीजन में बारिश और तूफान ने जायफल के कई पेड़ उखाड़ दिए थे, इस वजह से इसके उत्पादन पर काफी असर पड़ा है। काली मिर्च और इलायची के मुकाबले उखड़ गए पेड़ों की जगह नए पेड़ लगाने का सिलसिला भी काफी कमजोर रहा।

अग्रणी कारोबारियों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि बाजार में अभी और तेजी आनी है क्योंकि कटाई का सीजन समाप्त होने वाला है। उन्होंने कहा कि विदेशी बाजार मुख्य रूप से मध्य पूर्व के देशों में इसकी मांग में इजाफा हुआ है, लिहाजा अगले हफ्ते इसकी कीमत और बढ़ सकती है।

इस बीच, वर्तमान वित्त वर्ष की पहली छमाही में जायफल का निर्यात घटकर 595 टन रहा जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 715 टन था। अगर कीमत केस्तर पर देखा जाए तो यह पिछले साल के 18.26 करोड़ रुपये के मुकाबले 15.26 करोड़ रुपये रहा।

Advertisement
First Published - November 5, 2008 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement