facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

‘स्टील आयात में होगा 33 फीसदी का इजाफा’

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:42 AM IST

टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक बी मुत्थुरमन ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत का स्टील आयात 33 प्रतिशत बढ़ कर 80 लाख टन होने का अनुमान है।


शुक्रवार को बेंगलुरु में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित ‘मैन्युफैक्चरिंग इन इंडिया’ समारोह में उन्होंने कहा, ‘निर्यात तो जारी है लेकिन निर्यात की अपेक्षा आयात अधिक हो रहा है। फिलहाल हम स्टील का आयात ज्यादा कर रहे हैं।

पिछले साल भारत ने 60 लाख टन स्टील का आयात किया था क्योंकि मांग पूरी करने के लिए हमारे पास पर्याप्त क्षमता नहीं थी। इस साल हम 80 लाख टन (पिछले साल के मुकाबले 33 प्रतिशत अधिक) का आयात करेंगे क्योंकि मांग में आपूर्ति की अपेक्षा अधिक तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।’

उन्होंने कहा कि फिनिश्ड स्टील के मामले में आपूर्ति की अपेक्षा मांग होती है। देश में स्टील का आयात जारी रहेगा। स्टील बनाने के लिए भारत को भारी क्षमता की जरूरत है और भविष्य में क्षमता की विस्तार योजनाओं के लिए हमें अर्थव्यवस्था में आए अस्थाई गिरावट पर ध्यान नहीं देना चाहिए। भारत में स्टील का भविष्य बहुत ही बढ़िया है।’

मुत्थुरमन ने कहा कि भारत को प्रति वर्ष 3,000 से 4,000 लाख टन स्टील उत्पादन के लिण् योजनाएं बनानी चाहिए। वर्तमान में भारत 340 लाख टन स्टील का उत्पादन करता है और राष्ट्रीय स्टील नीति के अनुसार, ऐसा आकलन है कि साल 2011-12 तक सालाना उत्पादन 1,100 लाख टन का होगा।

मुत्थुरमन के अनुसार, भूमि अधिग्रहण में हुआ विलंब, कच्चे मालों के आवंटन और अपर्याप्त बुनियादी ढांचे के कारण स्टील उद्योग का विस्तार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमलोग स्टील की मांग और आपूर्ति में भारी असमानता का सामना कर रहे हैं और नई क्षमताओं का विस्तार कंपनी के अनुमानों से कहीं अधिक विलंबित हो रहा है।

Advertisement
First Published - October 17, 2008 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement